टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 12 नवंबर से खुलेगा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

(अनिल बेदाग)

मुंबई 08 नवंबर 2025। टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम की शुरुआत बुधवार, 12 नवंबर 2025 को करेगी, जो शुक्रवार, 14 नवंबर तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली तिथि 11 नवंबर निर्धारित की गई है।

कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹378 से ₹397 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है, जबकि प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य ₹10 है। निवेशक न्यूनतम 37 इक्विटी शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। इस प्रस्ताव में टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड ₹3,600 करोड़ तक की बिक्री करेगी।

यह इश्यू बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा, जिसमें एनएसई नामित स्टॉक एक्सचेंज है। जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एक्सिस कैपिटल और एचएसबीसी सिक्योरिटीज इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

आईपीओ बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाया जा रहा है, जिसमें 50% से अधिक हिस्सा अर्हता प्राप्त संस्थागत खरीदारों को आवंटित होगा, जबकि 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों और कम से कम 35प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की बेटी और मशहूर गायिका अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 08 नवंबर 2025। भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मधुर स्वर साधिका सुलक्षणना पंडित के निधन से फिल्म जगत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी शोक की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा की अमर […]

You May Like

15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च....|....कैटरीना कैफ से प्रेरित हैं एमी मिसोब्बाह....|....कॉमेडी, इमोशन और प्रेरणा का अनोखा संगम है 'आर्यभट्ट का जीरो'....|....‘दिल दीवाना हो गया’ के गीतों ने बढ़ाई फिल्म की धड़कन