दिग्विजयसिंह बोले भाजपा को पहले पता चल जाता है कितनी सीटें मिलेंगी, वीवीपैट पर्चियों से कराएं काउंटिंग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर 03 जनवरी 2023। इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने EVM से वोटिंग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदान की गणना वीवीपैट की पर्ची से ही होना चाहिए। वोटिंग ईवीएम से ही होना चाहिए लेकिन वोटिंग के बाद जो पर्ची वीवीपैट में डलती है उसे लोगों के हाथ में ही देना चाहिए। जिन लोगों ने मतदान किया है वही एक अलग बॉक्स में उस पर्ची को डालें। इसमें गलत क्या है। यह देश के 90 करोड़ मतदाताओं का अधिकार है। पेटी में डाली गई पर्चियों की काउंटिंग करें और फिर उससे चुनाव परिणाम घोषित किए जाएं। 

हमें पर्ची देखने का पूरा अधिकार
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि हमें वीवीपैट में कुछ मत दिखाइए लेकिन जो पर्ची छपी है वो हमारे हाथ में दे दीजिए। उसे हम देख लेंगे। वोट करने के बाद एक मतपेटी में डाल देंगे। इसके बाद मतपेटी में डाली गई स्लीप की काउंटिंग कर दीजिए। इंदौर आए दिग्विजयसिंह ने बुधवार सुबह ईवीएम हटाओ देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ लिखते हुए ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि निर्वाचन आयोग विपक्ष की बैठक में बाधा क्यों डाल रहा है? हम उस चुनाव आयोग पर कैसे भरोसा करें जो प्रमुख विपक्षी दलों से मिलने से ही इनकार करता है? आयोग और अधिक पारदर्शी क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने पूछा कि अगर यह इतना सुरक्षित है कि कोई भी इसे हैक या हेरफेर नहीं कर सकता है तो सार्वजनिक डोमेन में चिप पर सोर्स कोड क्यों नहीं ला सकता है।

सॉफ्टवेयर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए
दिग्विजयसिंह ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि कोई सॉफ्टवेयर बिल्कुल इस प्रकार का हो सकता है कि दिखे कुछ और छपे कुछ। दिग्विजय ने आईआईटी दिल्ली के छात्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा किए गए प्रयोग का हवाला भी दिया। कहा कि इस छात्र के पिता केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने प्रयोग किया है। हम जब बटन दबाते हैं तो दिखता तो वही चुनाव चिह्न है लेकिन छपता कुछ और है।

भाजपा पहले से बता देती है कितनी सीटें मिलेंगी
दिग्विजय ने कहा भाजपा को पहले से कैसे पता चल जाता है कि कितनी सीटें मिलेंगी। गुजरात चुनाव 2012 में कहा कि बहुमत मिलेगा और 2014 में सरकार बन गई। 2019 में कहा कि 300 पार सीटें लाएंगे, 303 मिल गई। 

Leave a Reply

Next Post

जंतर-मंतर पर कुश्ती को लेकर फिर से प्रदर्शन शुरू, निशाने पर बजरंग पूनिया, साक्षी और विनेश फोगाट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 जनवरी 2023। भारतीय कुश्ती में पिछले एक साल से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सीनियर पहलवानों के प्रदर्शन के बाद भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। उसके बाद चुनाव हुए तो खिलाड़ियों ने नए […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'