प्रधानमंत्री मोदी की सभा में जुटेगी डेढ़ लाख लोगों की भीड़: घर-घर न्यौता दे रहे बीजेपी कार्यकर्ता, नितिन नबीन ने ली बैठक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 जुलाई 2023। पीएम नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी जी जान से तैयारियों में जुटी हुई है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मोर्चों की संयुक्त बैठक सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। 

‘सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़ें’
बैठक में प्रदेश सह प्रभारी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में संख्या की मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग टीम बनाने के लिए निर्देशित किया है। कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वे सोशल मीडिया का सदुपयोग करें और भाजपा की विचारधारा से युवाओं को जोड़ने कॉलेज, कोचिंग सेंटर और खेल मैदानों तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जनता से सीधा संवाद करना चाहते हैं। इसलिए उनके कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भीड़ जुटाई जाए। इसके लिए भाजपा इंटरनेट मीडिया पर प्रचार-प्रसार के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दे रही है। रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में पीएम मोदी की बड़ी सभा होनी है। इसके लिए तैयारी तेज हो गई है। करीब डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट है। 

सभी कार्यों की समीक्षा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष साव ने सभी मोर्चा पदाधिकारियों को सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मोर्चावार संख्या को लेकर भी बैठक में विचार विमर्श किया गया। बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील अहमद, एसटी मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू, एससी मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, किशोर महानंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

रमन के घोटालों की जांच मोदी कब करायेंगे? - कांग्रेस

शेयर करेरमन राज में हुआ था 1 लाख करोड़ का घोटाला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जुलाई 2023। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ आ रहे है उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब