महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विधायक का प्रदर्शन: सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी सजाकर किया विरोध, लोगों से की महंगाई पर बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 जुलाई 2023। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने आम आदमी की अर्थी सजाकर प्रदर्शन किया। पीएम मोदी की मन की बात का विरोध करते हुए उपाध्याय ने महंगाई पर बात की। राजधानी के खमतराई इलाके के गांधी मैदान पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और यहां आम आदमी की अर्थी के सामने सारे महंगे सामानों को सजाया गया। प्रदर्शन के दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री,टमाटर और सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को परेशान कर दिया है।देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और आज पीएम मोदी मन की बात कह रहे हैं लेकिन महंगाई की बात कोई नहीं कर रहा, जनता की बात कोई सुन नहीं रहा। उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन नहीं बल्कि आम आदमी की एक मार्मिक अपील है कि महंगाई कम की जाए।
अर्थी सजाकर प्रदर्शन करने की वजह बताते हुए कहा कि लोग गैस सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहे, रोजमर्रा की जरूरतों के सामान नहीं खरीद पा रहे, टमाटर समेत कई सब्जियां महंगी हो गई है। प्रदेश में आज बीजेपी के नेता पंडाल में पीएम मोदी की मन की बात सुन रहे हैं लेकिन लोगों के मन की बात सुनने का उनके पास समय नहीं है।

पहले भी टमाटर संग सूखी रोटी खाकर कर चुके हैं प्रदर्शन

महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले भी विकास उपाध्याय सड़क पर सूखी रोटी खाकर प्रदर्शन कर चुके हैं। रायपुर की सड़कों में बैठकर केन्द्र सरकार के खिलाफ ये प्रदर्शन किया गया था। कांग्रेसियों की थाली में टमाटर, मिर्च और रोटी परोसी गई थी और पार्टी की महिला नेताओं ने चूल्हा चौकी पर खाना पकाकर केन्द्र विरोधी थाली परोसी थी। टमाटर और सब्जियों के दामों को लेकर कहा गया था कि जनता टमाटर और बाकी सब्जियां खा नहीं सकती केवल महसूस कर सकती हैं इसलिए ये प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Next Post

अभिनेत्री पूजा घई के बेटे राज रावल ने की फ़िल्म "द अनस्पोकन" से अपने फिल्मी सफर की जबर्दस्त शुरुआत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 30 जुलाई 2023। लोकप्रिय अभिनेत्री पूजा घई के बेटे राज रावल ने अपनी पहली फ़िल्म “द अनस्पोकन” में ही अपने असाधारण अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अपनी माँ के नक्शेकदम पर चलते हुए, राज ने एक उल्लेखनीय यात्रा शुरू की है। […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत