मलेरिया से दो छात्रों की मौत पर कांकेर में मचा हड़कंप

admin
शेयर करे

11 बच्चे मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर, 27 जुलाई 2026। जिले में मलेरिया तेजी से पैर पसार रहा है। मलेरिया के मरीज यहां पर बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो दिन में मलेरिया से यहां के सरकारी हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों की मौत हुई है। वहीं छात्रावास के 11 बच्चे पॉजिटिव पाये गये हैं। मलेरिया के मरीज मिलने के बाद कांकेर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर विभाग अलर्ट मोड पर है। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।

बताया जाता है कि मलेरिया से दो दिन में नौ साल के दो छात्रों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मर्दापोटी और इरादाह छात्रावास में कुल 11 छात्र मलेरिया संक्रमित मिले हैं। प्रभावित छात्रावासों और गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप लगाकर इलाज कर रही हैं। जांच करने के साथ ही दवायें बांटी जा रही हैं। सभी छात्रावासों में विशेष निगरानी बरती जा रही है। विभाग की मामले में पैनी नजर है। समय-समय पर पूछताछ भी की जा रही है।  

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, डोमाहर्रा की रहने वाली तीन सगी बहनों को तेज बुखार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान नौ साल की करीना विश्वकर्मा की 25 जुलाई को मौत हो गई। जबकि उसकी दो बहनों का इलाज चल रहा है। मर्दापोटी छात्रावास में बुखार और सिरदर्द की शिकायत मिलने पर छात्रों की जांच की गई। शुरुआती जांच में चार छात्र पॉजिटिव मिले इनमें नौ साल की सुभाष कुमेटी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अपने साथ घर लेकर चले गये थे। जब हालत बिगड़ने लगी तब जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज जारी है।

मामले में आदिम जाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त जया मनु ने बताया कि 22 जुलाई को जिले के सभी छात्रावासों में बच्चों की स्वास्थ्य की जांच हुई थी। इस दौरान कोई भी छात्र संक्रमित नहीं मिला था। 24 जुलाई के बाद अचानक संक्रमण के मामले बढ़ गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरसी ठाकुर ने बताया कि जिले में अचानक मलेरिया का आउटब्रेक देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में हर जल स्रोत का बनेगा हेल्थ कार्ड

शेयर करेभागीरथपुरा हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा कदम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर, 27 जुलाई 2026। इंदौर में भागीरथपुरा त्रासदी के बाद सरकार ने जल सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से हुए दर्दनाक हादसे में 35 लोगों की जान चली […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा