पीएम मोदी और जगन्नाथ ने मॉरिशस के सुप्रीम कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन किया कहा, भारत मॉरीशस मैत्री अमर रहे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 जुलाई 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के पीएम प्रवींद्र जगन्नाथ ने गुरुवार को मॉरीशस के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस कार्यक्रम में मॉरिशस सुप्रीम कोर्ट के जज, न्याय विभाग के अधिकारी और दोनों देशों के गणमान्य लोग शामिल हुए।

वहीं, इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद्र जगन्नाथ ने हिंदी में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा, मोदी जी, हमारा देश, हमारी जनता आपके समर्थन के लिए आभारी है। उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कुशल प्रबंधन के लिए मैं मॉरीशस की सरकार और लोगों को बधाई देना चाहूंगा। मुझे खुशी है कि भारत दवाइयों की समय पर आपूर्ति और अनुभवों को साझा करने के माध्यम से इस प्रयास का समर्थन करने में सक्षम था। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और मॉरीशस दोनों ही देश स्वतंत्र न्यायपालिकाओं को लोकतांत्रिक प्रणालियों के महत्वपूर्ण स्तंभों के रूप में सम्मान देते हैं। यह प्रभावशाली नई इमारत, अपने आधुनिक डिजाइन और निर्माण के साथ, इस सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, मॉरीशस वो पहला देश था, जिसके साथ मैंने पहली बार भारत के ‘एसएजीएआर विजन (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास)’ के बारे में बात की थी। ऐसा इसलिए है क्योंकि मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के दृष्टिकोण के केंद्र में है। 

पीएम मोदी ने कहा, भारत के लिए, विकास सहयोग में सबसे बुनियादी सिद्धांत हमारे सहयोगियों का सम्मान करना है। विकास के अध्यायों का यह साझाकरण हमारी एकमात्र प्रेरणा है। यही कारण है कि हमारा विकास सहयोग किसी भी शर्त के साथ नहीं आता है। 

माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने यह चीन के संदर्भ में कहा है। चीन ने कई देशों को विकास के नाम पर अपने कर्ज जाल में फंसाया और फिर उन्हें अपनी शर्तें मानने को मजबूर कर रहा है। पाकिस्तान, श्रीलंका से लेकर अफ्रीका तक के कई मुल्क चीन की इस नीति का शिकार हो चुके हैं। दूसरी तरफ भारत ने हमेशा मित्र राष्ट्रों की बिना कोई शर्त मदद की है।

प्रधानमंत्री ने कहा, अगर भारत को अफगानिस्तान में संसद भवन में मदद करने के लिए सम्मानित किया जाता है, तो नाइजर में महात्मा गांधी केंद्र बनाने से जुड़ा होना भी गर्व की बात है।

इससे पहले, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस भवन का निर्माण भारत के सहयोग से हुआ है। यह इमारत मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस में भारत की सहायता से बनी पहली आधारभूत संरचना है। इसका निर्णाण भारत सरकार द्वारा 2016 में मॉरीशस को दिए गए 35.3 करोड़ डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज से किया गया है। 

यह परियोजना निर्धारित समय में और अनुमानित से कम लागत में पूरी हुई है। यह भवन 4700 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। बता दें कि इससे पहले अक्तूबर 2019 में मोदी और जगन्नाथ ने मॉरीशस में मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना के पहले चरण और नए ईएनटी अस्पताल का उद्घाटन किया था।  

Leave a Reply

Next Post

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से कलेक्टरों से चर्चा कर प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति, जांच और इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

शेयर करेराजनांदगांव, बिलासपुर और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी आरटीपीसीआर जांच की अनुमति, मुख्य सचिव ने तीनों संस्थानों में जल्द जांच शुरू करने कहा कोविड केयर सेंटर्स में सभी जिलों को बिस्तर बढ़ाने के निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर (पंकज गुप्ता) 30 जुलाई 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने आज वीडियो […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर