‘छत्तीसगढ़ में 1300 करोड़ का गौठान घोटाला’: भाजपा ने कहा- बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर हो सीबीआई जांच

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 30 जुलाई 2023। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गोठानों के नाम पर 1300 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस गौठान घोटाला की जांच सीबीआई से कराई जाए। साव ने दो टूक शब्दों में कहा कि गौ माता के नाम पर कांग्रेस की भ्रष्ट प्रदेश सरकार ने बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला किया है। प्रदेश सरकार के इन तथाकथित गौठनों में न गाय है और न ही गोबर। साव शनिवार को राजधानी के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गौठानों के नाम पर भी कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने सब्जबाग दिखाए, लेकिन न तो गौठानों में गायों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए और न ही गोबर से निर्मित खाद का कहीं अता पता है। श्री साव ने कहा कि हाल ही में 269 करोड़ रुपए के तो केवल गोबर घोटाले का खुलासा हुआ है और प्रदेश सरकार इस आरोप का जवाब तक विधानसभा में नहीं दे पाई। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में बेदर्दी से घोटाला करके प्रदेश के संसाधनों की लूट मचा रखी है। प्रदेश में चहुँओर गौठानों का बुरा हाल है और गौवंश बेहाल है। कांग्रेस ने गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाई थी पर उसकी प्रदेश सरकार ने न गंगा माता को छोड़ा और न गौमाता को छोड़ा। 

साव ने भाजपा द्वारा हाल ही चलाए गए प्रदेश के 3,948 गौठानो तक पहुंचकर ‘पोल खोल अभियान’ की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के  सभी गौठानो में कहीं भी गाय नहीं है। अनेक जगह कांग्रेस की गुंडागर्दी सहते हुए, सत्ता की हिंसा आदि झेलते हुए भी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान पर खेलकर प्रदेशभर से आँकड़े जुटाए हैं। कई जगह तो मीडिया के कैमरे के सामने भी कांग्रेसियों ने मारपीट की। भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला भी किया। फिर भी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को पूरा किया और पाया कि हमने जितना सोचा था, गौठानों के हालात उससे भी अधिक भयावह हैं। बदइंतजामी का आलम यह है कि अक्टूबर 2022 में सिर्फ 3 गोठानो में 150 गौओं भूख, प्यास और घुटन के चलते दम तोड़ा। मुख्यमंत्री बघेल के अपने विधानसभा क्षेत्र के अचानकपुर गोठान में ही 25 गायों की हत्या हुई। इसी तरह आदर्श दर्जा प्राप्त सचादुर गौठान से रातो-रात हिस्ट्रीशीटर गौ तस्करों ने 40 से 50 गायों की चोरी को अंजाम दिया। यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में गायों की हत्या हो रही है और गृह मंत्री के क्षेत्र में गौ माता की चोरी हो रही है। जहां 40 से ज्यादा गोवंश के गौठान से चोरी होने की पुलिस चौकी में शिकायत की गई है। बीजेपी महामंत्री ओपी चौधरी ने इस दौरान पॉवर प्रजेेंटेशन के माध्यम से गौठान घोटाले को बताया। 

Leave a Reply

Next Post

कमलनाथ ने कहा- महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के दस प्रतिशत मामले ही सामने आते है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इंदौर 30 जुलाई 2023। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इंदौर में कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे सिर्फ दस प्रतिशत अपराध ही सामने आते है। ज्यादातर केस तो पंजीबद्ध नहीं होते। मध्य प्रदेश महिला अपराधों के मामले में नंबर वन है। सिर्फ नारे लगाकर महिलाएं […]

You May Like

एसआई भर्ती पर हाईकोर्ट का फैसला, मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को 90 दिन में नियुक्ति देने के आदेश....|....सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में गोली लगने से एक जवान घायल, रायपुर रेफर....|....कवर्धा में भीषण सड़क हादसा; 30 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, 15 लोगों की मौत, 8 घायल....|....वोट न डालने वालों पर बिफरे परेश रावल, कहा- ऐसे लोगों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए....|....जगदलपुर में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, टक्कर लगने से पुलिसकर्मी घायल: अस्पताल में तोड़ा दम....|....'अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश... दिल्ली मेट्रो में लिखी गईं धमकियां' भाजपा पर आप का बड़ा आरोप....|....धोनी के संन्यास लेने को लेकर आया सीएसके के अधिकारी का बयान....|....लोकसभा चुनाव 2024: अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर और अन्य सेलेब्स ने चरण 5 में डाला वोट....|....राजनाथ सिंह ने लखनऊ में परिजनों के साथ किया मतदान, बोले- 400 सीटें जीतेगा एनडीए....|....'अंतरिक्ष में इंसानों को भेजना और अंतरिक्ष स्टेशन बनाना हमारा लक्ष्य', इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का एलान