किडनी के अंदर फंसी गंदगी को खींच लाती हैं ये 5 सब्जियां, पथरी को कर देती है भस्म, खाते ही क्लीन होगा कूड़ा-कचरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 11 अक्टूबर 2023। किडनी या गुर्दा हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है. अगर हमारी किडनियां काम करना बंद कर दें तो हम कुछ घंटे में ही दम तोड़ सकते हैं. इसका कारण है कि किडनी शरीर के लिए आवश्यक चीजों को छानकर शरीर की गंदगी और टॉक्सिन या जहर को पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देती है. लेकिन जब हम अनहेल्दी फूड का सेवन ज्यादा करने लगेंगे तो इतनी ज्यादा मात्रा में गंदगी की सफाई करने में किडनी असमर्थ होने लगती है. फिर गंदगी किडनी के अंदर घुसने लगती है. किडनी का फंक्शन सही से नहीं होगा तो शरीर में बने ज्यादा मिनिरल्स, केमिकल्स, सोडियम, कैल्शियम, पानी, फॉस्फोरस, पोटैशियम, ग्लूकोज आदि का फ्लश आउट नहीं हो पाएगा. इसलिए किडनी की सफाई भी जरूरी है. इसके लिए ये कारामाती सब्जियां बहुत काम आएंगी।

फूलगोभी-फूलगोभी किडनी के लिए बहुत अच्छी सब्जी है. यह किडनी की गंदगी की सफाई करने में माहिर है. फूलगोभी में विटामिन सी, फॉलेट और फाइबर होता है. इसके साथ ही इसमें कई तरह के कंपाउड होते हैं जो किडनी में जमा हुए टॉक्सिन के असर को बेअसर करते हैं. हालांकि फूलगोभी को उबालकर खाना चाहिए और संतुलित मात्रा में खाना चाहिए।

लहसुन-लहसुन भारत में दवा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. यदि आप भी किडनी संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं तो लहसुन का सेवन कीजिए. लहसुन को एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस कहा जाता है. यह किडनी में किसी तरह का इंफेक्शन और इंफ्लामेशन नहीं होने देता।

पालक किडनी की सफाई के लिए बेहतरीन सब्जी है. पालक में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और फॉलेट रहता है जिसका नियमित सेवन करने से किडनी में कोई बीमारी नहीं होती और किडनी के सेल्स तंदुरुस्त रहते हैं।

लाल शिमला मिर्च-लाल शिमला मिर्च सुपरफूड है. लाल शिमला मिर्च किडनी के लिए परफेक्ट है क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा कम होती है और कई तरह के पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी 6, फॉलिक एसिड और फाइबर होता है जो किडनी को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है. इसके साथ ही इसमें लाइकोपेन होता है जो कई तरह के कैंसर से रक्षा करता है।

केले-केले पालक की तरह की ही हरी पत्तीदार सब्जी है. केले किडनी के लिए मुफीद सब्जी है. इसमें भी पोटैशियम की मात्रा कम होती है. इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, सी और कैल्शियम होता है जो किडनी फंक्शन को सक्रिय करता है।

Leave a Reply

Next Post

गिल दूसरे स्थान पर बरकरार; आईसीसी की ताजा रैंकिंग में विराट, केएल राहुल आगे बढ़े

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक और डेविड मालन जैसे अन्य क्रिकेटर बुधवार को प्रकाशित वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष 10 में शामिल हैं। मौजूदा एकदिवसीय विश्व कप के शुरुआती आठ मैचों में पहले ही […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब