बैकुंठपुर में महिला जज के घर नौ लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने नाबालिगों को पकड़ा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरिया 23 जून 2026। कोरिया जिला मुख्यालय में सिटी कोतवाली पुलिस ने उस बहुचर्चित चोरी की घटना का खुलासा किया है, जिसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने स्थित एक महिला न्यायाधीश के बंगले से लाखों के जेवरात और कीमती सामान चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने सूरजपुर जिले से दो नाबालिगों को पकड़ा है, जिनके पास से चोरी की गई अधिकांश सामग्री बरामद हुई है। हालांकि, दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश जारी है।

यह घटना बीते 4 जून को हुई थी। चोरों ने महिला जज के बंगले को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात, कीमती घड़ियां, मोबाइल फोन और एक आईपैड सहित कुल लगभग 9 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। इस वारदात ने स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था, क्योंकि घटना स्थल पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बेहद करीब था।

Leave a Reply

Next Post

लोकप्रिय मराठी गायक और आई-पॉपस्टार विजेता रोहित राउत ने चाइनीज वोक के लिए तैयार किया नया ब्रांड जिंगल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 25 जून 2026। लेनेक्सिस फूडवर्क्स के स्वामित्व वाला भारत का सबसे बड़ा देसी चाइनीज क्यूएसआर (क्विक सर्विस रेस्टोरेंट) ब्रांड चाइनीज वोक ने लोकप्रिय मराठी गायक, संगीतकार और हाल ही में आई-पॉपस्टार विजेता रोहित राउत के साथ मिलकर एक नया ब्रांड जिंगल लॉन्च किया है। ब्रांड […]

You May Like

शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे....|....बाल-बाल बची टीम इंडिया: जापान के खिलाफ उलटफेर से बचा भारत....|....अशासकीय महाविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ड्राफ्ट तैयार....|....पति को घरजमाई बनने को कहना क्रूरता नहीं....|....भारत और चिली व्यापक आर्थिक साझेदारी पर सहमत....|....एसटी को अनारक्षित पद पर पदोन्नति के लिए करना होगा शामिल, निर्देश जारी....|....सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा भिलाई का मकान सील....|....छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर निकली भर्ती....|....एशियन गेम्स: स्वर्ण पदक का खाता खुला....|....स्पेसएक्स को मिलेगी वाइल्डलाइफ की जमीन