छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 23 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की गेवरा मेगा परियोजना में देश के पहले 21 CuM क्षमता वाले इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शॉवेल का शुभारंभ किया गया है । एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री हरीश दुहन ने आज इसका लोकार्पण किया। विदित हो कि गेवरा एशिया की सबसे बड़ी खदान है ।

यह अत्याधुनिक मशीन गेवरा परियोजना में कोयला उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक, सुरक्षित एवं उच्च दक्षता वाले खनन संचालन को नई गति प्रदान करेगी। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी, योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र भी उपस्थित रहे।

21 CuM क्षमता वाला यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शॉवेल 360 डिग्री कैमरा, ऑपरेटर फटीग मॉनिटरिंग सिस्टम, एयर-सस्पेंशन सीट, एडजस्टेबल जॉयस्टिक, हाइड्रोलिक सीढ़ियां, गैस आधारित फायर सप्रेशन सिस्टम तथा FOPS मानक के सुरक्षित केबिन जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

इसके साथ ही इसे एसईसीएल के फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम (FMS) से जोड़ा गया है, जिससे इसकी कार्यक्षमता की रियल-टाइम निगरानी की जा सकेगी। लगभग 5.31 मिलियन घनमीटर वार्षिक उत्पादन क्षमता वाली यह मशीन उत्पादन, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। कार्यक्रम में एजीएम संजय मिश्रा सहित गेवरा परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक

शेयर करेदो किमी दूर एसडीआरएफ ने बरामद किया शव छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           देहरादून, 23 अगस्त 2026। सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर दिल्ली का एक पर्यटक डूब गया। एसडीआरएफ ने सघन सर्च अभियान चलाकर शव को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में जॉब का गोल्डन चांस: 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी....|....सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल की मंजूरी अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट....|....ड्यूटी पर तैनात 112 आरक्षक की संदिग्ध मौत....|....एमपी में रिश्वत के आरोपी पटवारी पर अभियोजन मंजूरी....|....पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की....|....दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर....|....मेसी का विदाई मैच: अर्जेंटीना की जर्सी में उमड़ पड़ा जनसैलाब....|....तातोपानी सीमा नाका फिर खुलेगा....|....महिमा चौधरी के हाथों डॉ. डी.के. सोनी को मिला एलीट लीडरशिप अवार्ड 2026....|....शाहरुख खान ने ली अभिषेक बच्चन के करियर की जिम्मेदारी