जून का महीना उद्धव के लिए फिर बना संकट: सांसदों के बाद विधायकों पर निगाहें, ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू होने का खतरा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 जून 2026। महाराष्ट्र की राजनीति में फिर जून का महीना शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए संकट बनकर सामने आया है। जून 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना और महाराष्ट्र की सत्ता हिल गई थी। यही संयोग फिर जून 2026 में बना है। शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के जाने के बाद अब उद्धव ठाकरे के सामने विधायकों के टूटने का खतरा है।

कब से शुरू हो सकता है ऑपरेशन टाइगर-2?
यह संयोग ही है कि फिर जून में ही शिवसेना (यूबीटी) में बगावत हुई और पार्टी के नौ में से छह सांसद टूट गए। 22 जून से 10 जुलाई तक महाराष्ट्र विधानमंडल के सत्र के दौरान या उसके तुरंत बाद ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू हो सकता है। शिवसेना (यूबीटी) के लिए अपने विधायकों को एकजुट रखना चुनौतीपूर्ण होगा। बता दें, विधानसभा के 288 सदस्यों में शिवसेना (यूबीटी) के 20 विधायक और विधान परिषद में 6 सदस्य हैं।

राज्य में यूबीटी के पास सबसे ज्यादा विधायक
विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद विपक्षी खेमा महाविकास आघाडी (एमवीए) में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सबसे अधिक विधायक हैं। वहीं, एमवीए के अन्य घटक दल कांग्रेस के 16 और एनसीपी (एसपी) के 10 विधायक हैं। दूसरी ओर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 57 विधायक और 8 विधान परिषद सदस्य हैं।

शिंदे नेतृत्व के संपर्क में उद्धव के 20 में से 16 विधायक
शिवसेना के विधायक कृपाल तुमाने ने हाल में दावा किया था कि शिवसेना (यूबीटी) के 20 में से 16 विधायक पार्टी नेतृत्व के संपर्क में हैं। इससे सांसदों के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) के विधायकों के टूटने की चर्चा को बल मिला है। शिवसेना नेता व राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट का कहना है कि हम कोई ऑपरेशन टाइगर नहीं चला रहे, लेकिन कोई नेता हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हम मना नहीं करेंगे। मानसून सत्र में सियासत नया मोड़ ले सकती है।

Leave a Reply

Next Post

बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक: औद्योगिक अदालत ने दिया अंतरिम आदेश, सरकार ने लगाया मेस्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 मई 2026। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) उपक्रम ने गुरुवार शाम कहा कि उसने औद्योगिक अदालत से एक अंतरिम आदेश हासिल कर लिया है, जिसमें उसके कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने […]

You May Like

एशियन गेम्स: स्वर्ण पदक का खाता खुला....|....स्पेसएक्स को मिलेगी वाइल्डलाइफ की जमीन....|....गेहूं की खुशबू से बाजार की दस्तक तक, पेशवा व्हीट ला रही आईपीओ....|....माउंट मैरी फेयर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश....|....50 करोड़ की फिरौती की धमकी ने सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए: दीपक बैज....|....इटली में बुर्का और नकाब पर बैन लगेगा....|....सनथ जयसूर्या बोले- वैभव सूर्यवंशी भारत का फ्यूचर....|....भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 20 अक्तूबर से होगा लागू....|....किम के नए मिसाइल दागने से बढ़ा तनाव....|....समुद्र के अंदर बिजली बनाने में वैज्ञानिक कामयाब