अभिषेक पर हमले के मामले में पांच गिरफ्तार, विरोध में आज सड़कों पर उतरेगी टीएमसी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 31 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में तपन माइती और आकाश भी शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर घटना से जुड़े वीडियो में देखा गया था। पुलिस ने मामले की जांच के तहत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में भीड़ ने हमला कर दिया था। यह हमला उस समय हुआ, जब वह चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। हमले होने के बावजूद उन्होंने हिंसा में मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता संजू कर्माकर के परिजनों से मुलाकात की। बनर्जी पर भीड़ ने अंडे और पत्थरों से हमला किया था।

‘मर सकते थे अभिषेक बनर्जी’ : टीएमसी सुप्रीमो ममता
वहीं, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक पर हुए हमले के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन का एलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने इस आरोप से इनकार किया है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे बताया गया है कि अगर उनके सिर पर हेलमेट नहीं होता, तो उनकी मौत हो सकती थी।” उन्होंने दावा किया कि पत्थरबाजी और मारपीट हमले के कारण अभिषेक को सीने और पसलियों में चोटें आईं। आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी को चिकित्सा उपचार मिलने से रोकने की कोशिश की जा रही है।

‘राहुल गांधी ने किया मदद के लिए फोन’ : ममता बनर्जी
वहीं, टीएमसी सुप्रीमो ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से मदद की पेशकश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे फोन करके अभिषेक के इलाज के लिए हैदराबाद या अन्य किसी भी जगह ले जाने की बात कही।

भाजपा ने आरोपों से किया इनकार
भाजपा ने इस घटना में संलिप्तता से स्पष्ट इनकार किया। बंगाल के पार्टी अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वहीं, उन्होंने कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस के प्रति जनता की गहरी असंतोष को दर्शाता है। उन्होंने तृणमूल के राजनीतिक हिंसा के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि इसमें पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा नेताओं पर हुए कथित हमले भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ”मैं सभी राजनीतिक दलों से बंगाल की राजनीतिक संस्कृति को बदलने का आग्रह करता हूं।

Leave a Reply

Next Post

प्याज किसानों ने केंद्र से मांगा 10,000 करोड़ का राहत पैकेज, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 31 मई 2026। महाराष्ट्र के प्याज किसानों ने केंद्र सरकार से 10,000 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की मांग की है। किसानों का कहना है कि निर्यात पर बार-बार रोक, प्राकृतिक आपदाओं और कीमतों में भारी गिरावट ने उन्हें गहरे आर्थिक संकट में धकेल […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज