लू का कहर: बालोद के इस गांव में 50 से 60 लोग हुए बीमार, बढ़ती जा रही मरीजों की संख्या

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बालोद 20 जून 2023। बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खुटेरी में लू के चलते एक साथ 50 से 60 लोग अचानक बीमार पड़ गए। जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया। जिसके बाद प्रशासन और पंचायत ने मामला सम्हाला और हालत को काबू करने में लग गए। सरपंच नविता साहू ने बताया कि अचानक उनके गांव में प्रत्येक घरों में एक से दो फिर दो से तीन लोग बीमार पड़ने लगे और देखते ही देखते यह आंकड़ा बड़ने लगा। 

सरपंच ने बताया कि प्रशासन को अवगत कराने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पर सक्रिय है। लगभग 50 महिला पुरुष और बच्चे सहित बुखार व सर दर्द से परेशान हैं। गुंडरदेही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। सरपंच ने भी सक्रियता दिखाते हुए पानी जांच के लिए लैब भेजा गया है।

एक परिवार से दो तीन लोग बीमार 
सरपंच ने बताया कि एक परिवार से वर्तमान में दो से तीन लोग बीमार पड़े हैं। मैं स्वयं पूरे टीम के साथ गांव में दौरा कर रही हूं और हम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अचानक मौसम परिवर्तन के कारण हो सकता है लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच के लिए कहा गया है। वहीं विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सत्येंद्र मारकंडे ने बताया कि लू का असर लग रहा है, कैंप गांव में लगाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कमलनाथ के बयान पर शिवराज का पलटवार बोले- सवा साल में कमलनाथ जी की चक्की ने सिर्फ जनता को ही पीसा है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 20 जून 2023। पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अधिकारियों को धमकाते के बयान पर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सवा साल कमलनाथ जी की चक्की ने सिर्फ जनता को ही पीसा है। अब अधिकारी-कर्मचारियों को रोज […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच