भूमि पेडनेकर का छलका दर्द, कोरोना से 24 घंटे में दो करीबियों को खोया, तीन की हालत नाजुक

शेयर करे

नई दिल्ली 03 मई 2021। कोरोना महामारी ने हजारों लोगों की जानें ले लीं। क्या आम और क्या खास, कोरोना की दूसरी लहर कितने ही घरों पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा है। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में बहुत से लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है और वो दिन-रात प्रभावितों को राहत पहुंचाने के काम में जुटे हुए हैं।

भूमि के दो करीबियों की गई जान

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी काफी सक्रिय हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरी जानकारियां साझा कर रही हैं। इस बीच भूमि ने बताया कि उनके करीबियों को भी कोरोना से जूझना पड़ा है। यही नहीं कोविड की वजह से दो लोगों की जानें चली गईं।

ट्वीट कर दी जानकारी

भूमि ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘बीते 24 घंटे में मैंने अपने दो ऐसे लोगों को खो दिया जिन्हें हम बहुत प्यार करते थे। तीन की हालत गंभीर है। मैंने अपना दिन उन लोगों के लिए ऑक्सीजन और बेड्स खोजने में बिताया जिन्हें हम बचा सकते हैं। दुख के लिए कोई जगह नहीं है। केवल एक्शन। वाकई इसके खत्म होने का अब इंतजार नहीं कर सकते। कृपया अपना थोड़ा योगदान दें।

कोरोना संकट में कर रहीं मदद

बीते दिनों भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर बताया था कि ‘हम आपकी मदद के लिए अपने स्तर पर बेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया हमें समय दीजिए। आईसीयू, आईसीयू वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, ऑक्सीजन बेड्स के लिए हमारे पास बहुत सी रिक्वेस्ट आई हैं। हमारे वॉलंटियर्स 24 घंटे आपकी मदद के लिए काम कर रहे हैं। सभी की शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करिए। उम्मीद मत खोइए।’ बता दें कि भूमि पेडनेकर भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। ठीक होने के बाद अब वो लोगों की मदद कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

जैकलीन फर्नांडिस के लिए आसान नहीं था 'राधे' का 'दिल दे दिया', सलमान खान ने तारीफ में कही ये बात

शेयर करेमुंबई 02 मई 2021। “राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई” के लेटेस्ट ट्रैक ‘दिल दे दिया’ ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है।  कैची, एडिक्टिव और मस्ती से भरपूर यह गाना सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। सॉन्ग […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान