विवाद के बीच आज सिनेमाघरों में रिलीज ‘द केरल स्टोरी’, कई जगह हाई अलर्ट जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 मई 2023। विवादों से घिरी फिल्म द केरल स्टोरी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी बवाल मचा हुआ है. हालांकि इससे फिल्म की जमकर पब्लिसिटी भी हुई है. फिल्म में 3 ऐसी लड़कियों की कहानी को पर्दे पर दिखाया गया है जिन्हें धर्म बदलकर ISIS में शामिल कर दिया जाता है. इसके लिए लड़कियों को प्रताड़ित भी किया जाता है. फिल्म में बताया गया है कि केरल में ऐसी लड़कियों की संख्या 32,000 से ज्यादा है. इस आंकड़े को लेकर काफी विवाद हो रहा है. फिल्ममेकर्स की ओर से कहा जा रहा है कि संख्या पर ध्यान देकर मुद्दे से भटकाने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें फिल्म को लेकर मचे बवाल के बीच कई जगहों पर हाई अलर्ट किया गया है. द केरल स्टोरी को लेकर तमिलनाडु में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. माना जा रहा है कि फिल्म देखने के बाद इसे लेकर विरोध हो सकता है. वहीं कई जगहों पर फिल्म को बैन किए जाने की भी मांग की गई है. हालांकि इसे खारिज कर दिया गया है. केरल में भी फिल्म को बैन नहीं किया गया है।

द केरल स्टोरी को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की स्टोरी और विवाद ने इसकी जमकर पब्लिसिटी कर दी है. रिलीज से पहले दिल्ली के जेएनयू में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां फिल्म के डायेरक्टर सुदीप्तो सेन ने कहा कि हमने जो आंकड़े दिखाए हैं वो सच हैं. हमने अपनी रिसर्च के आधार पर ये आंकड़े जुटाए हैं. सरकार की ओर से तो इस बारे में आरटीआई दाखिल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया।

आपको बता दें इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से ए सर्टिफिकेट दिया गया है. फिल्म से विवादित 10 सीन को काटा गया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री का इंटरव्यू भी शामिल है. फिलहाल केरल स्टोरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है. फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल प्ले कर रही हैं. इसके अलावा सोनिया बलानी, सिद्धि इडनानी और योगिता बिहानी भी फिल्म के लीड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. विजय कृष्णा और प्रणय चौधरी भी दमदार रोल प्ले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुरैना में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी; छह लोगों की हत्या, दो की हालत गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुरैना 05 मई 2023। मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर हैं। जानकारी के अनुसार जिले के सिंहोंनिया थाना अंतर्गत लेपा […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान