शपथ ग्रहण से पहले राजघाट पर पीएम मोदी ने बापू को किया नमन; ‘सदैव अटल’ और ‘समर स्मारक’ भी पहुंचे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 जून 2024। प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी रविवार को महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे। इसके बाद सदैव अटल पर पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि भी दी। आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में लगातार अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करने जा रहे हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 240 सीट जीती थीं। वहीं एनडीए ने 293 सीट जीत मिली हैं। वहीं इस बार कांग्रेस ने 99 सीट जीती हैं, और इंडी गठबंधन ने 230 सीट हासिल की। 

वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने सभी सहयोगी दलों ने नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव स्वीकार किया। आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, बतौर प्रधानमंत्री यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। शपथ ग्रहण समारोह के दिन की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करके की। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। राजघाट के दौरे के बाद मोदी ने दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद को पद की शपथ दिलाएंगी। गठबंधन सरकार में टीडीपी, जेडी(यू) और शिवसेना जैसे कई सहयोगी दलों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में उग्रवादियों ने फूंकीं पुलिस चौकियां: 70 घरों को लगाई आग, जिरीबाम में भेजे गए कमांडो, SP पर कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 जून 2024। मणिपुर के जिरीबाम में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के बीट ऑफिस सहित 70 से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया। आग लगाने के बाद हथियारों से लैस संदिग्ध उग्रवादी गांवों में बेखौफ घूमते नजर आए। […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च