विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच कांग्रेस ने बुलाई बैठक, छह दिसंबर को दिल्ली में जुटेगा ‘INDIA’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 दिसंबर 2023। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने छह दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली में इंडिया गंठबंधन पार्टियों से मुलाकात करेंगे। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पिछड़ने के बाद कांग्रेस ने चुनावी नतीजे के दिन ही बैठक की घोषणा की है। हालांकि, मल्लिकार्जुन खरगे ने पहले ही स्पष्ट किया था कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन की मीटिंग बुलाई जाएगी। अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की इस बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है। 

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आए हैं। वहीं तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस सत्ता में आते हुए दिख रही है। बता दें कि इंडिया गठबंधन की पहली बैठक पटना में आयोजित की गई थी। वहीं दूसरी बैठक बंगलूरू में और तीसरी बैठक मुंबई में, जबकि खरगे ने चौथी बैठक दिल्ली में बुलाई थी।

इंडिया गठबंधन में ये पार्टियां शामिल
विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, आप, जदयू, राजद, झामुमो, राकांपा (शरद पवार), शिवसेना (यूबीटी), सपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, माकपा, भाकपा, रालोद, एमडीएमके, कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके), वीसीके, आरएसपी, भाकपा-माले (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कमेरावाड़ी) और मणिथनेया मक्कल काची (एमएमके) शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी बोले: यूपी में आदतन यातायात नियम तोड़ने वालों का रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन किए जाएंगे सीज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 03 दिसंबर 2023। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आदतन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जाएं। उनके वाहन भी सीज होने चाहिए। साथ ही कहा कि स्पीड ब्रेकर बनाते समय लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस