दफादार-चौकीदार संघ वालों की पिटाई पर विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा, कांग्रेस बोली- यह तानाशाही है

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 24 फरवरी 2026। बिहार में दफादार-चौकीदर संघ के सदस्यों की पटना में पिटाई के मामले में सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने मंगलवार सुबह नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चौकीदार शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। अपनी मांगों को उठा रहे थे। सरकार ने पुलिस भेजकर इन पर लाठियां चलवाईं। कई चौकीदार गंभीर रूप से घायल हैं।कांग्रेस प्रवक्ता निखिल कुमार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकारों को विरोध की आवाज बर्दाश्त नहीं है। उन्हें अच्छा ही नहीं लगता है कि लोकतंत्र में उनके खिलाफ कोई आवाज उठाए। इसलिए सोमवार को जेपी गोलंबर पर बिहार पुलिस के जवानों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे दफादार और चौकीदार संघ के सदस्यों को बेरहमी से पीटा। यह लोग गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने एक न सुनी। पुलिसकर्मियों ने इन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। यह अन्याय है।

सरकार के पास हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं है
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  21 साल से बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार चल रही है फिर भी 21 साल में बिहार देश का सबसे गरीब राज्य, देश का सबसे बेरोजगार राज्य, बिहार में सबसे ज्यादा पलायन है। प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और प्रति व्यक्ति खपत के मामले में देश में बिहार सबसे चौपट और नीचे है। शिक्षा-स्वास्थ्य और खेलकूद के मामले में बिहार सबसे फिसड्डी राज्य है। बिहार में 21 साल में केवल अपराध, भ्रष्टाचार, कुशासन, और तानाशाही बढ़ी है। बिहार में भारी वित्तीय संकट है। भ्रष्टाचार से खजाना खाली हो चुका है। सरकार के पास हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं है। ध्यान भटकाने के लिए तंत्र से बनी सरकार नित नए प्रपंच रचती रहती है।

जानिए क्या मांग कर रहे थे दफादार और चौकीदार?
बिहार के दफादार और चौकीदार संघ के सदस्य पिछले कई महीनों से वेतन और मानदेश बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नीतीश सरकार हमलोगों का मानदेय बढ़ाए, सेवा शर्तों में सुधार करे। यही मांग लेकर करीब एक हजार दफादार और चौकीदार पटना डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच बिहार पुलिस की टीम पहुंची और प्रदर्शन कर रहे दफादार और चौकीदारी आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात नहीं मानी और बेरिकैडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।  

Leave a Reply

Next Post

एआई समिट में प्रदर्शन मामला: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक आठ आरोपी पकड़े

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 फरवरी 2026। दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है।  दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप