पावरप्ले में अभिषेक से बड़ा कोई हिटर नहीं! T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नागपुर 22 जनवरी 2026। भारत ने नागपुर में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 48 रन से जीत हासिल की। टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 35 गेंद में 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 240.00 का रहा। अभिषेक ने इस पारी के साथ कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में ऐसा प्रदर्शन किया है कि अब पावरप्ले में उनसे बड़ा हिटर शायद कोई नहीं दिखता। न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में उन्होंने गेंदबाजों को शुरुआत से ही दबाव में डाल दिया और सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक जमाकर नया इतिहास बना दिया। यह भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I में सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले 2020 में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 23-23 गेंदों में पचासा लगाया था।

पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा ने छह जुलाई 2024 को अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था और तब से अब तक वह पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अभिषेक ने छह जुलाई 2024 के बाद से अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवरों में सबसे ज्यादा 49 छक्के लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं। उनके नाम 28 छक्के हैं। कोई अभिषेक के आसपास नहीं है। ये आंकड़ा उनके अटैकिंग गेम को साफ दिखाता है।

तेज फिफ्टी लगाने में भी टॉप पर
अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी लगाने के मामले में भी दुनिया में सबसे आगे निकल गए हैं। अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में आठ बार 25 या इससे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। वहीं, इसके बाद फिल सॉल्ट, सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस का नंबर आता है। इन तीनों ने सात-सात बार ऐसा किया है। ये खास बात बताती है कि वे सिर्फ पावरप्ले नहीं, बल्कि पूरे मैच की टोन सेट करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

परेड का मुख्य आकर्षण सेना के रोबोटिक म्यूल, जल्द दुर्गम इलाकों में छिपे आतंकियों का होगा खात्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 जनवरी 2026। इस बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य आकर्षण सेना के रोबोटिक म्यूल भी होंगे। सेना के मुताबिक यह रोबोटिक म्यूल आने वाले दिनों में सैनिकों के लिए कॉम्बैट सपोर्ट की भूमिका भी निभाएंगे। यहां तक कि आतंकियों की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी