बेरोजगारी की समस्या पर एक बेहतरीन तेलगु फ़िल्म है “विश्वक”

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 28 जुलाई 2023। आज युवाओं में बेरोजगारी को लेकर बड़ी चिंता है और मजबूरीवश उन्हें देश छोड़कर विदेशों में नौकरी के लिए जाना जाता है। इसी ज्वलंत विषय पर निर्माता थतीकोंडा आनंदम बाला कृष्ण ने एक तेलगु फ़िल्म “विश्वक” बनाई है जो ज़ी5 पर रिलीज हुई है और इसे दर्शकों द्वारा खूब देखा जा रहा है।  नए नए विचार रखने वाला एक ग्रेजुएट युवा विश्वक अपना एक व्यवसाय शुरू करना चाहता है और अपने गांव में ही बसना चाहता है। हालांकि, उसके पिता और निवेशक उसे विदेश शिफ्ट होने की सलाह देते हैं। ऐसी सिचुएशन में वह नवजवान क्या करता है? यह फ़िल्म इसी बारे में है। फ़िल्म की कहानी कुछ यूं है कि विश्वक एक मध्यम वर्गीय परिवार का लड़का है। उसके माता-पिता उसे समाज में अपनी प्रतिष्ठा के लिए और बेहतर काम करने के लिए विदेश भेजना चाहते हैं। लड़का विदेश नहीं जाना चाहता क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड और दोस्तों के द्वारा उसे ताने सुनने को मिले हैं कि आर्थिक तंगी के कारण वह विदेश जाने वाला है। लेकिन आखिरकार वह अपने माता-पिता के दबाव के कारण विदेश जाने का फैसला करता है। एक दिन, विदाई पार्टी में उसका एक दोस्त रघु उसे प्रेरित करता है कि दूसरे देशों में काम करने से बेहतर होगा कि वह भारत में ही बस जाए और उसी निवेश करने के पैसे के साथ भारत मे कुछ शुरू करे। विश्वक अपनी राय बदल लेता है और भारत में ही रहना चाहता है. विश्वा के पिता उसके फैसले को स्वीकार नहीं करते लेकिन वह अपने पिता को चुनौती देता है कि वह भारत में अपना काम साबित कर के दिखाएगा। वह एक स्टार्टअप कंपनी स्थापित करता है और निवेशकों को ढूंढना शुरू करता है। अब आगे क्या होता है इसके लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी। 

    यह जबरदस्त तेलगु फ़िल्म विश्वक ज़ी5 पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पूरी फिल्म का आनंद ले सकते है।  बता दें कि गोल्डन डक प्रोडक्शन के बैनर तले बनी तेलगु फ़िल्म विश्वक के निर्देशक वेणु मुल्कला, डीओपी प्रदीप देव, संगीतकार सत्या सागर पोलम, एडिटर के विश्वनाथ हैं। यह फ़िल्म युवाओं से जुड़ी कई समस्याओं को दर्शाती है जैसे बेरोजगारी, बेकारी, तनाव, संघर्ष, डिप्रेशन इत्यादि। इस फ़िल्म में एक बेहतरीन सन्देश यह है कि कैसे हम बेरोजगारी और विदेश में नौकरी करने की परेशानियों का समाधान निकाल सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

सपना चौधरी का पैपी हरियाणवी नंबर नंदी के बीर

शेयर करे अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 28 जुलाई 2023। टी सीरीज ने हमेशा से ही रीजनल म्यूजिक को बढ़ावा दिया है और अब इस लेबल ने एक हरियाणवी अपबीट सॉन्ग लॉन्च किया है जिसका टाइटल ‘नंदी के बीयर’ जिसमे बिगबॉस 3 फेम सपना चौधरी नज़र आ रही हैं और उनके […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'