विनेश फोगाट ने परिवार संग गांव में किया मतदान, कहा- अब फैसला जनता के हाथ में … सत्ता किसे सौंपती है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जींद 05 अक्टूबर 2024। ओलंपियन विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। विनेश फोगाट ने चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा में पड़ने वाले अपने गांव बलाली में परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद विनेश फोगाट ने मीडिया से बात की और लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील भी की। विनेश फोगाट ने कहा कि आज हरियाणा के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है और मैं सभी से अपील करती हूं कि वे जाकर अपना वोट डालें। कहा कि 10 साल पहले जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे, तो राज्य में खेलों का स्तर बहुत ऊंचा था। आज एक ऐतिहासिक दिन है और अब फैसला जनता के हाथ में है कि वह किसे सत्ता सौंपती है। महिला अधिकारों पर जोर देते हुए विनेश ने कहा उस पार्टी को वोट दें जो महिला अधिकारों के लिए लड़ती है। मुझे यकीन है कि आप जानते हैं कि मैं किस पार्टी की बात कर रही हूं। हमें अपना भविष्य समझदारी से तय करना होगा।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे एकल चरण में सभी 90 सीटों पर मतदान चल रहा है। सभी सीटों पर लोगा शांति पूर्व तरीके से मतदान कर रहे हैं।  हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि पंजीकृत 2.04 करोड़ मतदाताओं में से 1.07 करोड़ पुरुष, 95.78 लाख महिलायें और 467 उभयलिंगी मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष की आयु के 5.25 लाख युवा मतदाता और 1.49 लाख दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के 2.31 लाख और 100 वर्ष से अधिक आयु के 8,821 मतदाता हैं। नौकरी करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 1.09 लाख है। राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय उम्मीदवार हैं जिनके भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को कर रही है सार्थक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शेयर करेप्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त देश के 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि छत्तीसगढ़ के 24 लाख […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक