बलरामपुर में सांप का आक्रोश? तीन दिन में तीन भाइयों को डंसा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलरामपुर 05 अगस्त 2022। बलरामपुर में तीन दिन के अंदर सांप ने तीन भाइयों को डंस लिया। इनमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई और ममेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। पहले बड़े भाई की सांप के डंसने से मौत हुई। उसकी चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि छोटे भाई की सर्पदंश से मौत हो गई। सांप ने बरामदे में सो रहे ममेरे भाई को भी डंस लिया है। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना ललिया थाना क्षेत्र के भवानियापुर गांव में हुई है।

सांप ने सबसे पहले सोमवार की रात बड़े भाई अरविंद मिश्रा को निशाना बनाया। मंगलवार को इलाज के दौरान बहराइच जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। भाई की अंत्येष्टि के बाद थके 25 वर्षीय छोटे भाई गोविंद मिश्रा बुधवार रात नौ बजे भोजन के बाद सो गए थे। बगल में उनकी पत्नी भी सोई थी। बरामदे में गोविंद का ममेरा भाई सिकंदरबोझी निवासी 22 वर्षीय चंद्रशेखर भी सो रहा था। गोविंद व उनके ममेरे भाई चंद्रशेखर दोनों को सोते समय सांप ने डस लिया लेकिन थककर सोने के कारण उस समय जानकारी नहीं हो पाई। रात एक बजे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों के पेट में दर्द होने लगा। उनकी आंखों से धुंधला दिख रहा था। 

गोविंद व चंद्रशेखर को श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर बाजार स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बाद में गोविंद को सिरसिया स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें बहराइच रेफर कर दिया। सुबह 10 बजते-बजते गोविंद की मौत हो गई। लक्ष्मणपुर प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती चंद्रशेखर की हालत न सुधरने पर चिकित्सक ने उन्हें भी बहराइच जिला अस्पताल भेज दिया है। 

शिवपुरा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय ने बताया कि गोविंद को करैत सांप ने डंसा है। उनके पैर की उंगली में सर्पदंश के निशान मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार, एसीएमओ डॉ. एके सिंघल, थाना ललिया के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी आदि ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

तीन दिन में दो जवान बेटे खो चुकी बूढ़ी मां

तीन दिनों के बीच दो जवान बेटों को गवां चुकी बूढ़ी मां व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गोविंद व अरविंद की पत्नियां रो-रोकर बेहाल हैं। सीएमओ डा. सुशील कुमार पहुंचे तो बूढ़ी मां उनसे लिपटकर रोने लगी। ललिया थाना की पुलिस टीम सभी का हौसला बढ़ाती दिखी। पिता साधूराम की माली हालत ठीक नहीं है। तय हुआ कि पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सरकार की ओर से मदद दिलाई जाए।

Leave a Reply

Next Post

अर्पिता के नाम 31 बीमा पॉलिसी, पार्थ को बनाया नॉमिनी, फ्लैट से मिलीं सोने की 11 चूड़ियां और...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 05 जुलाई 2022। शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरप्तार बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के नाम 31 जीवन बीमा पॉलिसी का पता चला है। इतना ही नहीं सभी पॉलिसी के नामिनी पार्थ चटर्जी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में इसका […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप