भाजपा गाली बाज मंत्री को संरक्षण दे रही, अभी तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई? : कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 11 सितंबर 2025। बस्तर रेस्ट हाउस मामले में गालीबाज हिंसक मंत्री को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सत्ता के अहंकार में मंत्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से गाली गलौज और मारपीट कर रहे हैं, पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन के बावजूद अब तक दोषी मंत्री पर न तो सरकार ने कोई कार्यवाही की है, न ही मर्यादा और राजनैतिक सुचिता का दंभ भरने वाली तथाकथित संस्कारी पार्टी भाजपा ने। अपनी मां को गाली देने का झूठा आरोप लगाकर घड़ियाली आंसू बहाने वाले मोदी, मंत्री केदार कश्यप के आचरण पर मौन क्यों हैं? क्या उस चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी की मां, मां नहीं है?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा नेताओं के बर्ताव से यह प्रमाणित है कि ये वोट चोरी करके जीत हासिल किए हैं, और इसीलिए इनको न जनता की परवा है, न ही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की। जो रेस्ट हाउस में इनकी तीमारदारी में लगा था, भोजन का इंतजाम कर रहा था, उसे ही जूतों से पीटना कहां की नैतिकता है? पीड़ित को ही प्रताड़ित करके मंत्री अपने मानसिक दिव्यांगता को प्रदर्शित कर रहे हैं। सरकार और भाजपा संगठन ऐसे बदजुबान और बेलगाम मंत्री पर तत्काल कार्यवाही करे, मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि यह पहली घटना नहीं है पहले भी केदार कश्यप की गुंडागर्दी जारी रही है। ऐसे ही सांसद भोजराज नाग, भैयालाल रजवाड़े, रेणुका सिंह जैसे भाजपा के गालीबाज नवरत्नों के अनेकों वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। विगत 6 सितंबर 2025 को जगदलपुर सर्किट हाउस में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को मां-बहन से संबंधित अपशब्द कहने और बेरहमी से पीटने के बाद भी अब तक मंत्री बेशर्मी से अपने पद पर बने हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

विष्णु के कथित सुशासन से भाजपा के कार्यकर्ता ही नाराज है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा

शेयर करे  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर11 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विष्णु के सुशासन की पोल खुलने लगी है। विष्णु के कथित सुशासन से भाजपा के कार्यकर्ता ही नाराज है। दो साल के अंदर ही आम आदमी के साथ भाजपा के कार्यकर्ता […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी