गुलमर्ग-सोनमर्ग समेत घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, श्रीनगर-लेह हाईवे यातायात के लिए बंद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

श्रीनगर 10 दिसंबर 2022। पश्चिमी विक्षोभ के ताजा दबाव के कारण विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार को हल्की बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में करीब 2 सेंटीमीटर और सोनमर्ग में करीब 2.54 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। जोजिला दर्रे पर बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। इसके अलावा आगामी 48 घंटों के लिए एहतियातन बांदीपोरा-गुरेज रोड, साधना पास को भी बंद रखने को कहा गया है। अनंतनाग जिले के दकसुम और गोवरन में नाके लगा दिए गए हैं ताकि कोई भी गाड़ी सिंथन और मर्गन टॉप के रास्ते किश्तवाड़ न जा सके।

दक्षिण कश्मीर को शोपियां को राजोरी व पुंछ से जोड़ने वाले मुगल रोड पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन यातायात बंद रहा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को भी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।  इस बीच वीरवार रात बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछली रात के माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय मैदानी इलाकों में धुंध देखने को मिली। श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान साल के इस समय के सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। काजीगुंड में पिछली रात के माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अधिकारी ने कहा कि पहलगाम में पिछली रात के माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

उन्होंने कहा कि कुकरनाग में पिछली रात के माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के मुकाबले 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अधिकारी ने बताया कि पिछली रात गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट के लिए तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अधिकारी ने कहा कि कुपवाड़ा शहर में पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम था। उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के लिए यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

चिनैनी में भी हिमपात, मचैल में एक फुट से अधिक बर्फ

चिनैनी के साथ लगती ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ। नत्थाटॉप पर हल्की बर्फ गिरी, जो सुबह थोड़ी देर ही टिक सकी। शिवगढ़ धार, सियोजधार, देराटॉप, लद्दाधार की चोटियों पर भी बर्फ गिरने से पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। वहीं, किश्तवाड़ जिले में भी शुक्रवार सुबह रुक रुक कर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। उपमंडल पाडर के मचैल गांव में एक फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक अगले साल छत्तीसगढ़ में होगी, सीएम बघेल ने साझा की जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 10 दिसंबर 2022। जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। दरअसल, जी-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप