कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी की जांच के लिए एसआईटी बनी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 इंदौर, 18 नवंबर 2026। देवास नाका पर ट्रांसपोर्ट का कारोबारी संजय भूरिया से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने जांच तेज कर दी है। बदमाशों ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का हैंडलर सागरसिंह शेखावत बताकर संजय और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित कारोबारी को 5 सितंबर से लगातार अनजान नंबरों से कॉल आ रहे थे। पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया है। दो अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

जांच अधिकारियों के अनुसार शुरुआती दौर में पुर्तगाल के नंबरों से कॉल आने की बात सामने आई थी। बाद में तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी अपनी पहचान और वास्तविक स्थान छिपाने के लिए एक विशेष मोबाइल एप तथा वर्चुअल नंबरों का प्रयोग कर रहे हैं। बदमाशों ने वॉट्सएप पर करीब 70 कॉल किए और इतने ही वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये की मांग की। बातचीत के दौरान आरोपियों का लहजा राजस्थान का पाया गया है। बदमाशों ने फिरौती न देने पर कारोबारी के घर से ही उनका और उनके बेटे का अपहरण करने तथा जान से मारने की सीधी चेतावनी दी है। 

रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने संजय भूरिया के पारिवारिक और व्यावसायिक नेटवर्क की पूरी रेकी की थी। आरोपियों को भूरिया के पास मौजूद गाड़ियों की संख्या, उनके पंजीकरण नंबर तथा विभिन्न स्थानों पर फैले कारोबार की सटीक जानकारी थी। मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले के निवासी संजय भूरिया का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है। उनके मामा विधायक और सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि चचेरा भाई बिहार में विधायक है। शिकायत लेकर जब पीड़ित कारोबारी शुरुआत में लसूड़िया थाने पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई। बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मध्यप्रदेश में कुख्यात गिरोहों के नाम का सहारा लेकर कारोबारियों को धमकाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व अशोकनगर, इंदौर, खरगोन, भोपाल और सतना जिलों के व्यापारियों को हैरी बॉक्सर गिरोह के नाम पर इसी तरह के वॉइस मैसेज और कॉल मिले थे। उस समय राज्य विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने भी एक विशेष दल का गठन किया था। वर्तमान मामले में भी पुलिस इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि फिरौती मांगने के पीछे किसी संगठित गिरोह का वास्तविक हाथ है या स्थानीय अपराधी गिरोह के नाम का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिया गया 20% अतिरिक्त अंक देने का निर्णय

शेयर करेहाईकोर्ट ने बताया असंवैधानिक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जबलपुर, 18 नवंबर 2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के पूर्व मल्टी पर्पज वर्करों को संविदा सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर भर्ती में 20 प्रतिशत अतिरिक्त अंक देने के फैसले को हाईकोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। अदालत ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के […]

You May Like

भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिया गया 20% अतिरिक्त अंक देने का निर्णय....|....कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी की जांच के लिए एसआईटी बनी....|....ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला....|....भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी....|....40 से कम उम्र वालों में भी बढ़ रहा है सीओपीडी का खतरा....|....धर्मा प्रोडक्शंस पहुंचे प्रिंस विलियम....|....मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का आत्मीय आयोजन, प्रदेशभर से पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं नेता....|....83 महिला सांसदों की अश्लील डीपफेक तस्वीरें ऑनलाइन?....|....सरगुजा में कांग्रेस का जनसंवाद, सुखदेव भगत ने उठाई आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की लड़ाई....|....100 साल पुराने गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका मत्था