ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 18 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आगे की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नंबर आवंटित कर दिया। सरकार ने याचिका में बताई गई सभी 13 तकनीकी और प्रक्रियागत खामियों को दूर कर दिया है। इसके बाद याचिका को एसएलपी नंबर 040141/2026 मिल गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने 16 अक्टूबर 2026 को हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने के फैसले को असंवैधानिक ठहराते हुए निरस्त कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। शुरुआत में याचिका को डायरी नंबर 65767/2026 के तहत दर्ज किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की जांच के दौरान पहले 10 खामियां बताई थीं। बाद में तीन और कमियां सामने आईं। इस तरह कुल 13 आपत्तियां दर्ज की गईं। ये सभी तकनीकी और प्रक्रियागत थीं। राज्य सरकार ने इन सभी को दूर कर दिया। इसके बाद मंगलवार को याचिका को नियमित एसएलपी नंबर आवंटित कर दिया गया। इससे मामले में आगे सुनवाई की प्रक्रिया का रास्ता खुल गया है। 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मध्य प्रदेश लोक सेवा (आरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2019 को निरस्त कर दिया था। इसी कानून के जरिए ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया गया था। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि आरक्षण की कुल सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती। 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को इस सीमा का उल्लंघन मानते हुए अदालत ने इसे असंवैधानिक करार दिया और ओबीसी आरक्षण को फिर से 14 प्रतिशत कर दिया था।   

Leave a Reply

You May Like

ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला....|....भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी....|....40 से कम उम्र वालों में भी बढ़ रहा है सीओपीडी का खतरा....|....धर्मा प्रोडक्शंस पहुंचे प्रिंस विलियम....|....मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का आत्मीय आयोजन, प्रदेशभर से पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं नेता....|....83 महिला सांसदों की अश्लील डीपफेक तस्वीरें ऑनलाइन?....|....सरगुजा में कांग्रेस का जनसंवाद, सुखदेव भगत ने उठाई आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की लड़ाई....|....100 साल पुराने गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका मत्था....|....'रॉकेट' पर सवार दो युवक गिरफ्तार....|....पटवारी से आरआई परीक्षा का पेपर लीक करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार