चमोली में बड़ा हादसा: टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में दो लोको ट्रेन आपस में टकराईं, मजदूरों में मची चीख पुकार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चमोली 31 दिसंबर 2025 चमोली में देर रात बड़ा हादसा हो गया। टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के अंदर दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में करीब 60 लोग घायल हुए हैं। जलविद्युत परियोजना की 13 किलोमीटर लंबी सुरंग में 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर 444 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना बन रही है। सुरंग के अंदर काम चल रहा था। टनल बोरिंग मशीन के जरिये खुदाई भी की जा रही थी। सुरंग के अंदर काम को तेज गति से करने के लिए भारी भरकम मशीनें लगी थीं।

इन्हीं में से दो मशीनें (लोको ट्रेन) आपस में टकरा गईं। सुरंग के अंदर जिस दौरान हादसा हुआ उस समय 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर थे। बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 60 लोग घायल हुए। हादसे के कारण सुरंग में निर्माण कार्य भी रोका गया। जानकारी के अनुसार टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 60 घायल होने की सूचना है। इसमें से 42 घायल लोगों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में और 17 घायल मजदूरों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है अन्य की स्थिति सामान्य है। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

'मेरी पार्टी की चिंता क्यों कर रहे हो?' बंगाल में दिखा अमित शाह का अलग अंदाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 31 दिल्ली 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान कई ऐसे पल आए, जिनमें अमित शाह का अलग अंदाज देखने […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज