झारखंड में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 27 मई 2023। झारखंड के विभिन्न इलाकों में बिजली गिरने से बीते दो दिनों में 12 लोगों की मौत हो गई है। धनबाद जिले के बरवद्दा इलाके में बिजली गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। वहीं जमशेदपुर के बाहरागोरा इलाके और गुमला जिले के चिरोदिह इलाके में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। झारखंड सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए बतौर मुआवजा देने का एलान किया है। 

झारखंड के इन जिलों में हुईं मौतें 
झारखंड के लोहरदगा में एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई। गुरुवार को भी अलग अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चतरा, हजारीबाग, रांची, बोकारो और खूंटी जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं पलामू के हुसैनाबाद में दो लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई। राज्य के एसडीआरएफ विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी जिलों में बिजली कड़कने से हुई मौतों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जा सके। 

टर्फ लाइन के गुजरने के चलते कड़की बिजली
बता दें कि बीते दो दिनों से झारखंड में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। इसके चलते कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। शुक्रवार को जमशेदपुर में 79 एमएम बारिश हुई। वहीं बोकारो में 52 एमएम, रांची में 5.9 एमएम बारिश हुई। रांची मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि उत्तरी बिहार और उत्तरी ओडिशा से और हरियाणा से सिक्किम के बीच दो टर्फ लाइनों के गुजरने से झारखंड में बिजली कड़कने की घटना हुईं। शनिवार से मौसम बेहतर हुआ है और बारिश भी कम हुई है। हालांकि पश्चिमी और केंद्रीय जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है लेकिन 28 मई से फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। 

क्यों गिरती है बिजली?
आसमान में जब धनात्मक और ऋणात्मक आवेशित बादल टकराते हैं तो इससे बिजली चमकती है। इससे दोनों बादलों के बीच हवा में विद्युत प्रवाह गतिमान हो जाता है और विद्युत धारा प्रवाहित होने से रोशनी की तेज चमक पैदा होती है। जहां बादलों की श्रृंखला या ट्रफ लाइन होती है, वहां बिजली गिरने की ज्यादा  आशंका होती है। बिजली कड़कने की स्थिति में खुले स्थान में ना रहें और पक्के मकान में शरण लें। लोहे के पिलर और पुल के आसपास कतई ना जाएं। ऊंची इमारतों की छत पर ना जाएं क्योंकि वहां बिजली गिरने की ज्यादा आशंका होती है। तालाब, जलाश्यों और स्वीमिंग पूल से दूरी बनाकर रखें। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में नीति आयोग की बैठक: सीएम भूपेश हुए शामिल, आज हो सकती है पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 मई 2023। नई दिल्ली में आज शनिवार को हो रही नीति आयोग की बैठक में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल शिरकत कर रहे हैं। बैठक के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से सीएम की मुलाकात हो सकती है। इससे पहले शुक्रवार की शाम […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान