पैसों के लेन- देन पर लड़कियों के बीच मारपीट, फेंका मिर्च पाउडर, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिलाई 14 मार्च 2023। भिलाई के सुपेला लक्ष्मी मार्केट में लड़कियों के दो ग्रुप में जमकर मारपीट हो गई। सभी ने एक दूसरे को जमकर चप्पल और लात घूंसों से मारा। जब बात यहीं नहीं रुकी तो कुछ ने युवतियों की आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। यह तमाशा लगभग एक से दो घंटे तक चलता रहा। इसके बाद सुपेला पुलिस आई और मामला को शांत कराया। सुपेला पुलिस के मुताबिक सोमवार रात 9 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि लक्ष्मी मार्केट में कुछ लड़कियां और महिलाएं आपस में मारपीट कर रहे हैं। जांच में पता चला कि उनके बीच पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हुआ है। सभी लड़कियां और महिलाएं वहीं की रहने वाली हैं। उनके बीच हो रहे मारपीट को देखकर स्थानीय लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और एक दूसरे के बाल खींचकर मारपीट करती रहीं।

मारपीट कर रही कुछ लड़कियां अपने हाथ में मिर्ची पाउडर लेकर पहुंची थी। उन्होंने दूसरे समूह की लड़कियों की आखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। पुलिस के पहुंचते ही मामला शांत हुआ था इसी बीच सभी लड़कियां और महिलाएं वहां से भाग निकलीं। सुपेला पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सुपेला से गदा चौक मार्ग में लगा जाम
लड़कियों और महिलाओं के बीच विवाद होने के बाद सुपेला से गदा चौक जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित लक्ष्मी मार्केट के पास जाम की स्थिति बन गई। दोनों ग्रुप की लड़कियां एक दूसरे को गालियां दे रही थीं। यह तमाशा देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई थी। इसके चलते वहां लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को वहां से हटाकर जाम खुलवाया।

Leave a Reply

Next Post

जानलेवा बीमारी के लिए है रामबाण करी पत्ता, जानिए किस किस रोग में कर सकते हैं इसका इस्तेमाल...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 मार्च 2023। करी का पत्ता भोजन का स्वाद बढ़ा देता है। सांभ हो या कोई भी खाने में बेहतरीन स्वाद लाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, फास्फोरस समेत कई पोषक तत्व […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन