मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एक घायल समेत दो पकड़ा, नैमेड थाना क्षेत्र के कचलावारी की घटना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 18 अप्रैल 2023। आज सुबह नैमेड थाना क्षेत्र के कचलावारी में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया हैं। वहीं, एक घायल नक्सली समेत दो नक्सलियों को मौके से गिरफ्तार किया गया हैं।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की तड़के रेड्डी कैम्प से डीआरजी की टीम इलाके की गश्त के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच सुबह आठ बजे के करीब नैमेड थाना क्षेत्र के कचलावारी के जंगलों में डीआरजी जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। घटनास्थल की सर्चिंग करने पर जवानों ने एक नक्सली का शव व मौके से एक घायल नक्सली समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया हैं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मारे गए नक्सली व पकड़े गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी थी। बता दें कि सोमवार को भी जांगला थाना क्षेत्र के बड़े तुंगाली में मुठभेड़ के बाद जवानों ने एक आईईडी बरामद किया था। जिसे डिफ्यूज करते समय डीआरजी जवान शंकर पारेट मामूली रूप से घायल हो गया था।

Leave a Reply

Next Post

दिव्यांग खिलाडियों को दी जाएगी हर संभव मदद: अनिला भेंड़िया

शेयर करेप्रदेश के 15 होनहार दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रदान की स्पोर्ट्स व्हील चेयर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 18 अप्रैल 2023। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेलों से जुड़े राज्य के 15 दिव्यांग खिलाड़ियों को अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज