सीएम योगी बोले- घुसपैठियों के लिए झारखंड धर्मशाला; पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 11 नवंबर 2024। झारखंड विधानसभा को अब कुछ ही दिन रह गए। भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर राज्य को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए ‘धर्मशाला’ में बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में माफिया, पत्थरबाजों, अराजकता फैलाने वालों का इलाज करने के लिए डबल इंजन सरकार की जरुरत है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से एकजुट होने की अपील की। यूपी के सीएम ने आरोप लगाया कि झारखंड की सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार, अराजकता और प्राकृतिक संसाधनों की लूट को बढ़ावा दिया है। 

आदित्यनाथ ने कहा, “झारखंड को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला में बदल दिया गया है। उन्हें अराजकता फैलाने की खुली छूट दी गई है।” उन्होंने आगे कहा, “बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। सोरेन परिवार, लालू प्रसाद के परिवार और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रांची, पटना और दिल्ली में तीन परिवारों ने व्यक्तिगत विकास के लिए लूट और भ्रष्टाचार किए। यूपी के सीएम ने कहा, “झामुमो के नेतृत्व वाले शासन में प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा, गौरव और महिला सशक्तिकरण की गारंटी दे सकती है।”

पीएम मोदी ने झामुमो-कांग्रेस-राजद को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस, झामुमो और राजद पर एकसाथ हमला बोला। उन्होंने तीनों पार्टियों पर बड़ी-बड़ी बातें करने और अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि खरगे की पार्टी ने लोगों को झूठी गारंटी दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में झारखंड की जनता परिवर्तन लाना चाहती है। उन्होंने आगे कहा,  “इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड की रोटी, बेटी और माटी पर हमला किया है। पांच वर्षों में उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें की, लेकिन आज झारखंड के लोगों ने देखा कि उनकी अधिकांश बातें झूठी थी।” बता दें कि राज्य में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में विधानसभा चुनाव होने वाला है। 

Leave a Reply

Next Post

रायपुर दक्षिण के वोटरों को सोना बाँट रही बीजेपी : दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 नवंबर 2024। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता को प्रलोभन देने के लिए सोने के सिक्के बांट रही है. दीपक बैज ने चुनाव आयोग से […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप