रूस का सबसे खतरनाक शिवलुच ज्वालामुखी फूटा, आसमान में 10 किमी ऊंचाई तक पहुंचा राख का ढेर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मॉस्को 11 अप्रैल 2023। रूस का सबसे एक्टिव शिवलुच ज्वालामुखी फूट गया है, जिसका ज्वाला आकाश में 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया।रूस की कामचटका ज्वालामुखी विस्फोट प्रतिक्रिया टीम (केवीईआरटी) ने कहा है, कि रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शिवलुच ज्वालामुखी के फटने से आकाश में 10 किलोमीटर से ज्यादा की ऊंचाई तक राख फैल गया, जिससे हवाई जहाजों के लिए खतरा पैदा हो गया है। एयरलाइंस के लिए रेड कोड जारी कर दिया गया है और रूस के ज्वालामुखी वेधशाला ने शिवलुच ज्वालामुखी फूटने के बाद सुरक्षा के लिहाज से एक नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में कहा गया है, कि ज्वालामुखी का राख बादलों के साथ पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ रहा है, लिहाजा एयरलाइंस कंपनियों को सावधानी बरतनी चाहिए।

5 किमी ऊंचाई तक हो सकता है विस्फोट
कामचाटका ज्वालामुखी विस्फोट प्रतिक्रिया टीम (केवीईआरटी) ने बताया कि ज्वालामुखी के फटने के बाद उड्डयन विभाग को चेतावनी जारी कर दी गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ज्वालामुखी में 15 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्फोट कभी भी हो सकता है। इससे कम उड़ान वाले विमान और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। 

लोग यात्रा न करें 
एक समाचार एजेंसी के अनुसार, उस्ट-कामचत्स्की नगरपालिका क्षेत्र के अधिकारी ने स्कूलों को बंद करवा दिया था। साथ ही लोगों को अपने घरों में रहने के आदेश दिए। अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के बाद धूआं 70 किलोमीटर दूर क्लाईची और कोजीरेवस्क के क्षेत्रों तक फैल गया है। इसलिए लोगों को अनावश्यक यात्रा करने से बचने को कहा गया है।

साल 2007 में सबसे खतरनाक विस्फोट
धरती पर कई ज्वालामुखी मौजद हैं, जिनकी गिनती भी नहीं की जा सकती है। इनमें से शिवलुच ज्वालामुखी 10,771 फीट ऊंचा है। यह कामचाटका प्रायद्वीप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है। पिछले 10 हजार साल में 60 बार भयानक विस्फोट कर चुका है। बताया जाता है कि आजतक का सबसे बड़ा विस्फोट साल 2007 में हुआ था। 

टीम ने पहले दी थी चेतावनी
कामचाटका वॉल्कैनिक इरप्टशन रेस्पॉन्स टीम ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि यह बहुत ज्यादा सक्रिय हो गया है कभी भी विस्फोट हो सकता है। टीम ने कहा था कि शिवलुच ज्वालामुखी के अंदर लावा का गुंबद तेजी से बढ़ रहा है। इसके क्रेटर से लगातार बहुत ज्यादा भाप और गैस निकल रही। हल्के-फुल्के विस्फोट भी हो रहे। आखिरकार शिवलुच ज्वालामुखी फट गया और राख का ढेर लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक देखा गया। 

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2023: आखिरी गेंद पर जीत के बाद गौतम गंभीर ने आरसीबी के फैंस को किया 'खामोश', वायरल हुआ लखनऊ के मेंटर का अंदाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 अप्रैल 2023। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल के 15वें मैच में सोमवार (10 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की। उसने आरसीबी को उसके होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी गेंद पर एक विकेट से हरा दिया। इस जीत […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च