पाकिस्तान के ग्वादर में एक बार फिर आतंकी हमला, सात मजदूरों की मौत और एक घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इस्लामाबाद 09 मई 2024। पाकिस्तान में आजकल आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं। अब एक बार फिर बुधवार रात को ग्वादर में आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सात मजदूरों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने ग्वादर के सरबंद में फिश हार्बर जेट्टी के पास आवासीय क्वार्टरों पर हमला किया। आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इसके कारण सो रहे सात लोगों की मौत हो गई और अन्य एक घायल हो गया। 

पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे आतंकी हमले

पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हाल ही में सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज द्वारा जारी एक वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में 2023 में 789 आतंकी हमले हुए। इन हमलों में 1,524 लोगों की मौत हुई और 1,463 लोग घायल हुए। यह बीते छह सालों में उच्चतम रिकॉर्ड है।

पोर्ट में घुसे थे 8 हथियारबंद लोग 

इससे पहले 20 मार्च को पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर पोर्ट पर आतंकी हमले की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा था कि ग्वादर पोर्ट के अथॉरिटी कॉम्प्लैक्स में आठ हथियारबंद आंतकवादी जबरदस्ती घुसे। इसके बाद उनके द्वारा मौके पर गोलीबारी और बम धमाके किए गए थे। मकरान डिविजन के कमिश्नर सईद अहमद उमरानी का कहना था कि यह हमला प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा किया गया है। हमले में किसी स्थानीय के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि करीब आठ हथियारबंद लोग ग्वादर पोर्ट में जबरन घुसे। इस कॉम्प्लेक्स में पाकिस्तान चुनाव आयोग समेत कई सरकारी ऑफिस हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि पहले गोलीबारी और फिर बम धमाके की आवाजें सुनाई दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। पाकिस्तान के एक अखबार की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि इस कार्रवाई में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के आठ हमलावर मारे गए हैं। वहीं ग्वादर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोहैब मोहसिन ने मीडिया को बताया था कि जवाबी कार्रवाई में सात हमलावर मारे गए हैं और इसके बाद गोलीबारी बंद हुई।

Leave a Reply

Next Post

देश में एक ही नेता है जो सही बोलता है, वो मेरा भाई राहुल गांधी...प्रियंका बोलीं- सच बोलने की कीमत चुका रहे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायबरेली 09 मई 2024। प्रियंका गांधी ने बुधवार को शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के लाही बॉर्डर, भवानीगढ़ चौराहा व गूढ़ा में नुक्कड़ सभा की। उन्होंने कहा कि देश में इस समय एक ही नेता है, जो सही बात बोलता है और वह मेरा भाई राहुल गांधी है। […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर