विजेंद्र गुप्ता बोले- FSL की रिपोर्ट आई, सदन की रिकॉर्डिंग में कोई छेड़छाड़ नहीं

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 17 जनवरी 2026। दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि विपक्ष की नेता आतिशी के सिख गुरुओं का अपमान करने वाले कथित बयानों से जुड़े वीडियो की सच्चाई पर फोरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट में क्लिप को ओरिजिनल और बिना किसी छेड़छाड़ के बताया गया है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘जिस सदन की वीडियो के ऊपर प्रश्न उठाए गए, विपक्ष की मांग पर उस सदन की रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी यानी एफएलएल को भेजा गया था और एफएलएल की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो ऑडियो-वीडियो है वह एक ही है। उसमें किसी प्रकार की छेड़खानी नहीं की गई है। सदस्यों के समक्ष जब मैंने उस दिन दोनों पक्षों को अपने कमरे में बुलाया था। वहां पर विपक्ष की तरफ से यह मांग की गई कि इसकी फोरेंसिक जांच होनी चाहिए। सत्ता रूढ़ दल ने भी इस मांग पर अपनी मुहर लगा दी थी। जब जांच के लिए इसे भेजा गया तो अचानक 9 तारीख को ये खबर आती है कि पंजाब सरकार ने पहले ही इसकी जांच करवा ली, रिपोर्ट भी आ गई और एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। यह जो नाटकीय घटनाक्रम रहा है, आज उसका दूध का दूध-पानी का पानी हो गया है।’

पंजाब सरकार के फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की CBI जांच
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘मैं पंजाब सरकार के फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की भी सीबीआई जांच करवाऊंगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘शब्दशः ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल हुआ है और वो वीडियो में पाया गया है। जो भी घटनाक्रम पंजाब में हो रहा है, उस पूरे घटनाक्रम पर हम निश्चित रूप से सीबीआई की जांच करवाएंगे।”

Leave a Reply

Next Post

श्रद्धा महिला मण्डल, एसईसीएल बिलासपुर ने धूमधाम से मनाया 20वां स्थापना दिवस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 17 जनवरी 2026। श्रद्धा महिला मण्डल, (एसईसीएल), बिलासपुर द्वारा आज अपने 20वें स्थापना दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन वसंत क्लब, एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी, बिलासपुर में किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की समितियों से लगभग 200 सदस्यों की सक्रिय […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव