मंत्री अनिला भेंड़िया ने 40 लोक कलाकारों को पांच-पांच हजार रूपए देने की घोषणा की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 अगस्त 2021। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया बुधवार को सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी जसगीत गायक दिलीप षडं़गी के राजधानी स्थित घर पहुंची। उन्होंने षडंगी को कोरोना संक्रमण से तीसरी लहर से बचाव और जागरूकता के लिए 28 जुलाई से एक अगस्त तक पांच दिनों के उपवास और 24 घंटे लगातार देवी उपासना के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्रीमती भेंड़िया ने कोरोना काल में दिक्कतों का सामना कर रहे 40 लोक कलाकारों को स्वेच्छानुदान मद से पांच-पांच हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सहयोग राशि से आगामी त्यौहारों में लोक कलाकारों के परिवारों की थोड़ी सी मदद हो सकेगी।
श्रीमती भेंड़िया ने कोरोना संक्रमण को प्रदेश सहित पूरे विश्व में समाप्त करने के लिए प्रार्थना की। श्री षड़ंगी और उनके साथियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बहुत से लोगों ने अपनों को खोया है। विश्व कल्याण की भावना के साथ कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए उनके द्वारा प्रार्थना और लोगों को जागरूक किया जाना सराहनीय है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान : गरम पौष्टिक आहार और समुचित देखभाल से प्रदेश के 1.41 लाख बच्चे कुपोषण मुक्त हुए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 17 अगस्त 2021. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुपोषण मुक्ति की पहल पर छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर 2019 से शुरू हुए प्रदेशव्यापी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के साथ विभिन्न योजनाओं के एकीकृत प्लान […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ