सीएम भूपेश बघेल बोले: जब सोनिया और राहुल गांधी कहेंगे, दे दूंगा अपने पद से इस्तीफा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिन के दिल्ली प्रवास में राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक की। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहे राजनीतिक संकट के चलते भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच घमासान बढ़ता ही जा रहा है। बघेल ने साफ कर दिया है कि वह आलाकमान के निर्देश पर ही इस्तीफा देंगे। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जब तक आदेश है, मैं मुख्यमंत्री पद पर बना रहूंगा और जब वो कहेंगे इस पद से इस्तीफा दे दूंगा। जो ढाई साल-ढाई साल का राग अलाप रहे हैं वो राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे कभी सफल नहीं होंगे।

 सीएम बघेल ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात

सीएम बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सीएम बघेल रायपुर वापस लौट गए। रायपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दो दिन के दिल्ली प्रवास में राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक की जिसमें विकास योजनाओं और लॉकडाउन पर चर्चा की गई।

 भूपेश बघेल सरकार का ढाई साल का कार्यकाल हुआ पूरा

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके बाद से ही अब अटकलें लगाई जा रहीं थी कि मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बघेल के साथ होने वाली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा हो सकती है। लेकिन बैठक में शामिल नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कर दिया कि इस मसले पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, 9वीं के छात्र को स्कूल में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 26 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के एक सरकारी स्कूल में दो नाबालिगों ने 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामभाथा इलाके में स्थित स्कूल परिसर में मंगलवार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप