बिहार सरकार का बड़ा फैसला: 21 जून को होने वाली NEET-UG परीक्षा के छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 23 मई 2026। बिहार सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की 21 जून को दोबारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराए जाने की शनिवार को घोषणा की। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा।” उन्होंने कहा, ”साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस अड्डों, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें।

सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!” मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि मुफ्त बस यात्रा की सुविधा केवल परीक्षा के दिन उपलब्ध होगी या परीक्षा की तारीख तक की अवधि के लिए होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीन मई को हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) को प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बीच हाल में रद्द कर दिया था। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है और दोबारा परीक्षा 21 जून को होनी है।

Leave a Reply

Next Post

लू से छत्तीसगढ़ में पहली मौत, बुजुर्ग ने तोड़ा दम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 23 मई 2026। गर्मी का असर लगातार तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेशभर में तापमान लगभग इसी स्तर पर बने रहने के आसार हैं। इस बीच बिलासपुर में […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान