पश्चिम बंगाल चुनाव : बर्धमान रैली में जेपी नड्डा बोले- ममता जी आपकी जमीन खिसक चुकी है, चिड़िया खेत चुग चुकी है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बर्धमान 09 जनवरी 2021। अपने काफिले पर हमले के एक महीने बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शनिवार (9 जनवरी) को फिर बंगाल पहुंचे। बर्द्धमान में पूजा, सभा और रोड शो किया। यहां उन्होंने भाजपा के एक मुट्‌ठी चावल अभियान की शुरुआत भी की। इस मौके पर सभा में उन्होंने ममता की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को तिरपाल चोर बताया। दरअसल, अम्फान तूफान के समय लोगों को अस्थाई घर बनाने के लिए केंद्र ने तिरपाल भेजे थे। TMC के लोगों पर इन तिरपालों को अपने घर में रखने के आरोप लगे थे।

ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए नड्‌डा ने कहा, ‘सुना है कि ममता जी ने प्रधानमंत्री को किसान सम्मान निधि के लिए पत्र लिखा है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनेगी और किसानों को किसान सम्मान निधि हम देंगे। ममता जी आपकी जमीन खिसक चुकी है, चिड़िया खेत चुग चुकी है।’

नड्डा को मंच पर अनाज-सब्जियां दी गईं

एक मुट्‌ठी चावल अभियान के तहत नड्डा को मंच पर ही अनाज और सब्जियां भेंट की गईं। इस मुहिम के जरिए भाजपा ने राज्य के करीब 73 लाख किसानों से जुड़ने का टारगेट रखा है। नड्डा बंगाल में पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक भी करेंगे।

नड्डा के भाषण के 8 प्रमुख बिंदु

  1. आज जब मैं आ रहा था तो देखा कि किस तरह से बड़ी संख्या में आप लोग आए। ये दिखाता है कि ममता का जाना निश्चित है और भाजपा का आना तय है। तालियों की गड़गड़ाहट बताती है कि बंगाल की जनता ने भाजपा के स्वागत का मन बना लिया है।
  2. आज से लेकर 24 तारीख तक कार्यकर्ता 40 हजार ग्राम पंचायतों में जाकर सौगंध खाएंगे कि किसानों की लड़ाई भाजपा का कार्यकर्ता लड़ेगा। हम गांव-गांव में किसानों के साथ भोज करके तय करेंगे कि उनके साथ जो अन्याय हुआ है, उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे और अगली सरकार का रास्ता साफ करेंगे। यहां से आवाज देंगे- मोदी जी आगे बढ़ो, किसान आपके साथ है।
  3. ममता की सरकार और यूपीए की सरकार में किसानों के लिए बजट 24 हजार करोड़ हुआ करता था, हमने इसे एक लाख करोड़ कर दिया। MSP के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की और इसे लागत का डेढ़ गुना कर दिया।
  4. सुना है कि ममता जी ने प्रधानमंत्री को किसान सम्मान निधि के लिए पत्र लिखा है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनेगी और किसानों को किसान सम्मान निधि हम देंगे। ममता जी आपकी जमीन खिसक चुकी है, चिड़िया खेत चुग चुकी है।
  5. तीन कृषि कानून किसानों को आजादी देते हैं। इससे किसान खुद कॉन्ट्रैक्ट कर सकता है। 29 राज्यों में 24वें स्थान पर बंगाल का किसान है। ये काम ममता जी की सरकार ने किया है। बंगाल में पानी की कमी नहीं है, लेकिन यहां कि आधी जमीन असिंचित है। ममता की सरकार बदलने के लिए हमें एक साथ जुटना होगा।
  6. TMC का मतलब तिरपाल चोर। चिटफंड, नारदा, सारदा कई घोटाले हुए। यहां नए राजकुमार दिख रहे हैं। लेकिन जनता सबका मुंहतोड़ जवाब देगी। ममता हर बात में बोलती हैं- होबे न। अब भाजपा की सरकार आबे।
  7. योजना बदल देने से लोगों के मन में प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान कम नहीं होता। मोदी जी बंगाल के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीम सड़क योजना को बंगाल सड़क योजना नाम दे दिया गया।
  8. ममता जी कहती थीं कि हम मां, माटी, मानुष के लिए काम करेंगे, लेकिन वे तो टोलाबाजी, तानाशाही और तुष्टिकरण के लिए काम कर रही हैं। उनके शासन में तो अंतिम संस्कार के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं।

सभा से पहले राधा गोविंद मंदिर में पूजा की

नड्डा ने बर्द्धमान पहुंचकर प्रसिद्ध श्रीराधा गोविंद मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे सभा को संबोधित करने पहुंचे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पूरे राज्य में ऐसी 40 हजार सभाएं करेगी।

खाना खाने किसान के घर गए नड्डा

दोपहर में उन्होंने एक किसान परिवार के घर जाकर खाना खाया। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष भी उनके साथ थे।

शाम को नड्डा ने रोड शो किया भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्द्धमान में रोड शो किया। शहर की सड़कों पर नड्डा के रोड शो के दौरान खासी भीड़ नजर आई।

पिछले दौरे में काफिले पर हमला हुआ था

नड्डा पिछले महीने भी बंगाल के दौरे पर गए थे। इस दौरान उनके काफिले पर हमला हो गया था। इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों पर लगा था। इससे बंगाल की सियासत गरमा गई थी। इससे केंद्र-राज्य सरकार के बीच भी तनातनी बढ़ गई थी। इस दौरे के कुछ दिन बाद नड्डा कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे।

गवर्नर जगदीप धनखड़ अमित शाह से मिलने पहुंचे

इस बीच, बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात कर रहे हैं। इसके लिए वह शुक्रवार शाम को दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने बताया था कि यह सामान्य मुलाकात है। वह राज्य के मसलों पर गृह मंत्री के साथ बातचीत करेंगे। सात जनवरी को धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भी बैठक की थी। पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में 104 एमओयू

शेयर करे42 हजार करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित 64 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 09 जनवरी 2021।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों में 104 एमओयू हुए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में 42 हजार 714 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक