टमाटर के बाद अब प्याज बहाने लगा आंसू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 जुलाई 2023। मौजूदा समय में महंगाई की मार आम व्यक्ति की जेब पर पड़ रही है। बाजार में टमाटर के रेटों में बेतहाशा बढ़ौतरी होने के बाद अब प्याज की कीमत लोगों के आंखों में आंसू ला रही है, जिससे आम लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं रसोई घरों से इसके गायब होने से रसोई का तड़का भी अपना स्वाद खोता जा रहा था। 15 से 20 रुपए प्रति कि.ग्रा. बिकने वाला प्याज अब अपने भाव में उछाल लेते हुए 30 रुपए के आस-पास बिकने लगा है। अच्छी क्वालिटी का प्याज 40 रुपए सब्जी मार्कीट में रेहडिय़ों आदि पर बिक रहा है जबकि गलियों-मोहल्ले में लगी दुकानों में तो इसके रेट और भी ऊंचे भाव खाते दिख रहे हैं। दुकानदार का कहना है कि इसी रफ्तार से अगर टमाटर के बाद प्याज की कीमतें बढ़ती रही तो सोमवार तक 50 रुपए प्रति कि.ग्रा. के कहीं इसकी कीमत पार न पहुंच जाए इससे आम जनता पर और भारी पड़ेगा।

सब्जियों की कीमतों में रिकार्ड उछाल, ‘आलू’ भी हुआ चालू
वहीं बात अगर टमाटर व प्याज के इतर सब्जियों की करें तो इनमें चौखा उछाल आया है। साधारण आलू यहां सप्ताह पहले भर 10 से 15 रुपए प्रति कि.ग्रा. बिक रहा था मौजूदा समय में रेहड़ियों पर 20 रुपए प्रति कि.ग्रा. बिक रहा है। वहीं पहाड़ी आलू जिसकी अधिकतर डिमांड रहती है 25 से 30 रुपए प्रति कि.ग्रा. बिक रहा है। दूसरी ओर अन्य दैनिक भोगी सब्जियों के दाम भी अब आम जनता के बूते बाहर की बात होने लगे हैं।

Leave a Reply

Next Post

बीफ पर बवाल: घर के फ्रीजर में मिला कटा हुआ मांस, खाल और हड्डियों का ढेर, गुस्साए लोगों ने मां-बेटे को पीटा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 03 जुलाई 2023। कोरबा में एक मकान से गोमांस की बिक्री करने की सूचना पर बवाल हो गया। खबर मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने मकान को घेर लिया। इस दौरान मुखिया के नहीं मिलने पर मौजूद मां-बेटे की ही जमकर पिटाई कर दी। […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज