कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 10 मार्च 2026। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विपक्षी दलों ने जनहित के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बजट सत्र के अंतिम चरण में पहली बार विपक्ष आक्रामक तेवर में नजर आया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सदन के बाहर तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते दिखाई दिए।

कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विपक्ष के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हत्या, लूट और रंगदारी जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है।

महिलाओं की सुरक्षा पर भी उठे सवाल
बीजेपी विधायकों ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कई स्थानों पर रंगदारी की घटनाएं बढ़ने से कारोबारी और आम नागरिक दहशत में हैं। उनका कहना था कि लोग डर के कारण घर से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रहे हैं।

सरकार के कार्यकाल पर भी उठाए सवाल
विपक्षी विधायकों ने  झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस- राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि इस अवधि में राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती गई है। विधायकों ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है और नौकरशाही पूरी तरह हावी हो गई है, जिससे जनप्रतिनिधियों की बात तक नहीं सुनी जा रही है।

जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे विपक्ष
विपक्षी विधायकों ने स्पष्ट किया कि झारखंड के मौजूदा हालात को वे विधानसभा के अंदर और बाहर मजबूती के साथ उठाते रहेंगे। जरूरत पड़ने पर जनता के हित में संघर्ष भी किया जाएगा, ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। प्रदर्शन में  नीरा यादव, पूर्णिमा दास, रागिनी सिंह, सी. पी. सिंह और राज सिन्हा समेत बीजेपी के कई विधायक शामिल रहे।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 10 मार्च 2026। झारखंड के गुमला जिले में भीड़ हिंसक हो गई। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लबगा गांव में बच्चा चोरी के संदेह में अज्ञात लोगों की भीड़ ने एक विक्षिप्त महिला को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप