23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ

admin
शेयर करे

दुनिया की सबसे बड़ी एमआईएम निर्माता कंपनी इंडो एमआईएम ला रही है मेगा आईपीओ 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 21 जुलाई 2026। प्रिसीजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली इंडो एमआईएम लिमिटेड का ₹3812 करोड़ का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ ) 23 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा और 27 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर ₹461 से ₹485 का प्राइस बैंड तय किया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग ₹24,000 करोड़ आंका गया है।

यह आईपीओ ₹500 करोड़ के फ्रेश इश्यू और 6.82 करोड़ इक्विटी शेयरों की ऑफर फॉर सेल  का मिश्रण है। फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से ₹400 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने बकाया कर्ज के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान में करेगी, जबकि शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों पर खर्च की जाएगी।

1996 में स्थापित बेंगलुरु मुख्यालय वाली इंडो एमआईएम मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग (एमआईएम) तकनीक के जरिए प्रिसीजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स का निर्माण करती है। कंपनी के भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और मेक्सिको में कुल 15 विनिर्माण संयंत्र हैं। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने ₹4193 करोड़ का परिचालन राजस्व और ₹533 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी ऑटोमोबाइल, रक्षा, मेडिकल, उपभोक्ता और एयरोस्पेस क्षेत्रों के लिए 9,000 से अधिक प्रकार के उत्पाद बनाती है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Leave a Reply

Next Post

लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू

शेयर करेलोहिया कॉर्प का पब्लिक ऑफर, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अनिल बेदाग मुंबई, 21 जुलाई 2026। टेक्निकल टेक्सटाइल्स के लिए मशीनरी और उपकरण बनाने वाली अग्रणी कंपनी लोहिया कॉर्प लिमिटेड (पूर्व नाम कानपुर पैकेजिंग मशीन्स लिमिटेड) का ₹3,547 करोड़ का पब्लिक इश्यू 23 जुलाई 2026 से निवेशकों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण