मध्यप्रदेश के दो जिलों में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए सरकार ने चिकन शॉप बंद रखने के दिए आदेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल 8 जनवरी 2021। मध्यप्रदेश सरकार ने इन्दौर और नीमच जिले में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इन इलाकों में कुक्कुट बिक्री की दुकानों को एक सप्ताह के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि राज्य पशु चिकित्सा विभाग के एक परामर्श के मुताबिक सात जिलों में कौवों के शवों से लिए गए नमूनों में और नीमच तथा इन्दौर जिले में कुक्कुट के नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू वायरस पाया गया है। सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं।

राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी), भोपाल ने इन्दौर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन और गुना जिलों में कौवों के नमूनों में बर्ड फ्लू वायरस की उपस्थिति की पुष्टि की।

इन्दौर और नीमच में कुक्कुट पक्षियों के नमूनों में भी बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश सरकार ने इन्दौर और नीमच जिलों के अधिकारियों को अगले सात दिनों तक जिले की सभी कुक्कुट बिक्री दुकानों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को जल स्रोतों के पास से प्रवासी पक्षियों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भोपाल भेजने को भी कहा गया है। परामर्श में कहा गया है कि अन्य पांच जिलों में भी बर्ड फ्लू की रोकथाम के उपाय किए जाने चाहिए ।

बुधवार को राज्य सरकार ने कहा था कि वह अगले 10 दिनों तक केरल और अन्य दक्षिणी राज्यों से कुक्कुट की खेप को प्रदेश में प्रवेश की अनुमति नहीं देगी क्योंकि एच5एन8 वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए केरल में हजारों कुक्कुट पक्षी मारे गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वैक्सीनेशन : स्वास्थ्य मंत्री बोले- अगले कुछ दिनों में वैक्सीनेशन होगा शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 08 जनवरी 2021। देश के 33 राज्यों के 736 जिलों में आज कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन का दूसरा फेज चल रहा है। इसका मकसद यह है कि रियल वैक्सीनेशन शुरू करने से पहले पता चल जाए कि क्या-क्या दिक्कतें आ सकती हैं। स्वास्थ्य […]

You May Like

'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट