थाने में राइफल से चली गोली, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस तो पड़ी थी सहायक आरक्षक की लाश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोंडागांव 14 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में रविवार देर रात थाने के बैरक में एक असिस्टेंट पुलिस कॉन्सटेबल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारी है। थाने में गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो सहायक आरक्षक की लाश पड़ी हुई थी। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।

थाने में 10 महीने से पदस्थ था
जानकारी के मुताबिक, बमनी निवासी सजेंद्र ठाकुर (35) धनोरा थाने में पिछले 10 महीने से पदस्थ था। वह रविवार रात को थाने में बने बैरक में सोने के लिए चला गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे बैरक से गोली चलने की आवाज आई। इस पर थाने में नीचे मौजूद जवान दौड़कर ऊपर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था।

परिजनों के आने के बाद हुआ पोस्टमार्टम 
इस पर जवानों ने किसी तरह से दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे। वहां सजेंद्र का शव जमीन पर पड़ा हुआ थ। इसके बाद जवानों ने अफसरों को इसकी सूचना दी। उनके आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार को परिजन थाने पहुंचे और इसके बाद अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें किया नमन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक