पोरबंदर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश, क्रू के तीन सदस्यों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पोरबंदर 05 जनवरी 2025। गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल वहां तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर एएलएच (एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर) ध्रुव रुटीन उड़ान पर था, जिस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में क्रू के सदस्यों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। क्रू के सदस्यों को जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

नियमित उड़ान पर था हेलीकॉप्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर पोरबंदर हेलीकॉप्टर पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे हादसे का शिकार हुआ। हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर था और हादसा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के वक्त हुआ। लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में आग लग गई। हेलीकॉप्टर में दो पायलट समेत कुल तीन लोग थे। इस दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई। 

कई बार हादसों का शिकार हो चुका है ध्रुव हेलीकॉप्टर
गौरतलब है कि बीते सितंबर में ही भारतीय तटरक्षक बल का ध्रुव हेलीकॉप्टर ही अरब सागर में हादसे का शिकार हुआ था। उस हादसे में क्रू के तीन सदस्य लापता हो गए थे। क्रू के एक सदस्य को बचा लिया गया था। इससे पहले मार्च में भी नौसेना के ध्रुव हेलीकॉप्टर की अरब सागर में आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी। 

ध्रुव हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया था। कई साल की परीक्षण उड़ानों के बाद साल 2002 में इसे भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। इस हेलीकॉप्टर में दो पायलट समेत 12 लोग बैठ सकते हैं। इस सैन्य और नागरिक दोनों उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्रुव हेलीकॉप्टर को एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल्स से भी लैस किया जा सकता है। साथ ही इससे हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी दागी जा सकती हैं। ध्रुव हेलीकॉप्टर को इसकी कैटेगरी का बेहतरीन हेलीकॉप्टर माना जाता है। 

Leave a Reply

Next Post

बीड सरपंच हत्या मामला: संजय राउत ने फडणवीस सरकार को घेरा, घटना की तुलना छत्तीसगढ़ में पत्रकार की मौत से की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने पत्रकार की हत्या की तुलना बीड में सरपंच की हत्या से की। उन्होंने इस मामले में फडणवीस […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय