‘असम सरकार लोगों को यात्रा में शामिल न होने की धमकी दे रही’, राहुल गांधी बोले- भारी अंतर से जीतेंगे आगामी चुनाव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दिसपुर 21 जनवरी 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि असम की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के खिलाफ धमकी दे रही है और यात्रा मार्गों पर कार्यक्रमों की अनुमति देने से भी इनकार कर रही है। राहुल ने विश्वनाथ जिला मुख्यालय विश्वनाथ चरियाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लेकिन लोग भाजपा से डरते नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यात्रा में लंबे भाषण नहीं देते हैं। हम हर दिन 7-8 घंटे यात्रा करते हैं, आपके मुद्दों को सुनते हैं और हमारा उद्देश्य इन मुद्दों को उठाना है।” उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को यात्रा में शामिल होने के खिलाफ धमकी दी जा रही है और इसके मार्गों पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है,यहां तक कि राज्य में कांग्रेस के झंडे और बैनरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे (सरकार) सोचते हैं कि वे लोगों को दबा सकते हैं। लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं है कि यह राहुल गांधी की यात्रा नहीं है। यह लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है।” यात्रा रविवार सुबह अरुणाचल प्रदेश से विश्वनाथ होते हुए असम में दोबारा प्रवेश कर गई। उन्होंने कहा, ‘‘न तो राहुल गांधी और न ही असम के लोग आपसे डरते हैं। आप जो चाहें कर सकते हैं… जब चुनाव होंगे, तो कांग्रेस भाजपा को बड़े अंतर से हरा देगी।” गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” करार दिया।

Leave a Reply

Next Post

उत्तर कोयल, हड़ियाही परियोजना, एमएसपी कानून को लेकर फिर होगा आंदोलन; लोकसभा चुनाव से पहले ताल ठोकेंगे किसान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गया 21 जनवरी 2024। राष्ट्रीय किसान यूनियन ने लोकसभा चुनाव के पहले बिहार-झारखंड समेत पूरे देश के किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनों से राजधानी दिल्ली तक को हिला कर रख देने की तैयारी की है। तैयारी को मूर्त रूप देने के इरादे से यूनियन […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा