जब केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आया गुस्सा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कपील शर्मा के शो में गेटकीपर के न पहचानने से वापस लौटी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 24 नवंबर 2021 । कपिल शर्मा शो के मेकर्स से स्मृति ईरानी के नाराज होने की खबरें आ रही हैं। बीते दिनों चर्चा था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी किताब के प्रमोशन के लिए शो पर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनका एपिसोड आना फिलहाल कैंसिल हो गया है। बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी जब गेट पर पहुंचीं तो गेटकीपर उन्हें पहचान नहीं पाया। मंत्री के ड्राइवर को गार्ड ने रोक लिया और अंदर जाने से मना कर दिया। खबरें हैं कि ड्राइवर और गेटकीपर के बीच काफी बहस भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद नाराज केंद्रीय मंत्री बिना शूटिंग के ही वापस लौट गईं। 

गेटकीपर और ड्राइवर के बीच हुई गलतफहमी

कपिल शर्मा के शो पर कई सिलेब्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। अपकमिंग एपिसोड में ऐक्ट्रेस मिनिस्टर स्मृति ईरानी अपनी किताब ‘लाल सलाम’ के प्रमोशन के लिए आने वाली थीं। हालांकि उनका आना फिलहाल कैंसिल हो गया है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा और स्मृति ईरानी को इस बारे में पता भी नहीं था। सारा मामला ड्राइवर और गेटकीपर के बीच हुआ। इस वजह से ही शूट कैंसल करना पड़ा। 

गेटकीपर ने कहा, नहीं मिला है अंदर भेजने का आदेश

वहां मौजूद सूत्रों ने बताया है कि स्मृति ईरानी ड्राइवर और दो लोगों के साथ कपिल शर्मा के सेट पर शूटिंग के लिए गई थीं। गेट पर मौजूद गार्ड उन्हें पहचान नहीं पाया और अंदर जाने से मना कर दिया। जब उसे बताया गया कि शूटिंग के लिए बुलाया गया है तो उसने जवाब दिया कि उसे ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। इसलिए वह अंदर नहीं जा सकतीं। तभी फूड डिलीवरी वाला वहां पहुंचा गार्ड ने उसे नहीं रोका और वह बिना पूछे ही अंदर चला गया। यह देखकर स्मृति ईरानी को काफी गुस्सा आया और वह नाराज होकर चली गईं। 

Leave a Reply

Next Post

IND vs NZ Test Series: हरभजन सिंह का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से महज पांच विकेट दूर हैं अश्विन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कानपुर 24 नवंबर 2021 । भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान आर अश्विन के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। भारत […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान