असम के बाद बंगाल में तूफान से तबाही, कूचबिहार जिले में 2 लोगों की मौत और 50 घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 18 अप्रैल 2022। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में रविवार को आए तूफान में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। मौतों की सूचना कूचबिहार में मोआमारी ग्राम पंचायत के ब्लॉक नंबर एक से मिली है। कूचबिहार नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्र नाथ घोष ने बताया, “कूचबिहार जिले के ब्लॉक नंबर एक, मोआमारी ग्राम पंचायत में तूफान में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 50 घायल हैं। तूफान ने जिले के तुफानगंज, माथाभांगा समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी किया गया है।

वहीं, असम में तूफान के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। राज्य में गर्मियों के मौसम में आंधी तूफान के साथ होने वाली बारिश को ‘बोर्डोइसिला’ कहा जाता है। बुलेटिन के अनुसार बिजली गिरने के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली की लाइनें टूट गई हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि तूफान के कारण आठ और लोगों की मौत हुई, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। शुक्रवार को तिनसुकिया जिले में तीन, बक्सा में दो और डिब्रूगढ़ में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। बुलेटिन के अनुसार गुरुवार से जारी तूफान के कारण 12 हजार से अधिक मकानों और अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

मिजोरम में तूफान में 200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त
वहीं, मिजोरम के कोलासिब और मामित जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ आए तूफान से एक गिरजाघर की इमारत समेत 200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि तूफान में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। तूफान शनिवार देर रात को दो जिलों में आया था। उन्होंने बताया कि कोलासिब जिले में कम से कम 220 मकान और गिरजाघर की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। असम सीमा के समीप मामित जिले में करीब 18 मकान क्षतिग्रस्त हुए।

Leave a Reply

Next Post

लाउडस्पीकर विवाद: राज ठाकरे की चेतावनी के बाद उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, अनुमति के बाद ही कर सकेंगे इस्तेमाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 18 अप्रैल 2022। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के बीच गृह विभाग की ओर से बड़ा फैसला किया गया है। अब राज्य में पुलिस की इजाजत के बाद ही धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति होगी। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल आज […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप