एसईसीएल में शुरू हुई कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित डिस्पेंसरी

admin
शेयर करे

मुख्यालय बिलासपुर स्थित वसंत विहार डिस्पेंसरी की कमान संभालेंगी महिलाएं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 14 जुलाई 2025। महिला सशक्तीकरण की दिशा में पहल करते हुए एसईसीएल मुख्यालय स्थित वसंत विहार डिस्पेंसरी का कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित डिस्पेंसरी के रूप में आज औपचारिक शुभारंभ आज किया गया। इस अभिनव पहल का शुभारंभ एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन एवं यो/परि) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही इस पहल के अंतर्गत अब वसंत विहार डिस्पेंसरी की संपूर्ण ज़िम्मेदारी महिलाएँ निभाएँगी। इसमें चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट से लेकर अन्य सभी स्टाफ शामिल हैं। डिस्पेंसरी की कमान संभालने वाली 14 सदस्यीय महिला टीम में 5 डॉक्टर, मैट्रन, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने कहा: “यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित डिस्पेंसरी की शुरुआत एसईसीएल में हुई है। माननीय कोयला मंत्रीजी का विजन है कि कोयला क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाए और उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान किए जाएँ। यह पहल उसी दिशा में हमारा एक सार्थक प्रयास है, और हम आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखेंगे। निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “महिलाओं को समान अवसर देने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। वसंत विहार डिस्पेंसरी की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है।

डिस्पेंसरी में निम्नलिखित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
• ओपीडी सेवाएं (OPD Services)
• आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं (Casualty Services)
• ड्रेसिंग एवं इंजेक्शन रूम
• ईसीजी (ECG)
• पैथोलॉजी परीक्षण हेतु रक्त संग्रह केंद्र
• ओपीडी फार्मेसी
• आपातकालीन एवं रेफरल सेवाएं

इस अवसर पर सीएमएस डॉ. (श्रीमती) प्रतिभा पाठक, सीएमएस डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा, डिप्टी-सीएमएस डॉ. अरिहंत जैन, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघों के प्रतिनिधि एवं अनेक अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और संवेदनशीलता बढ़ाने का कार्य करेगी, बल्कि कोयला उद्योग में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को भी एक नया मंच प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Next Post

नीतू जोशी ने बदला गढ़चिरौली के आदिवासी युवाओं का भविष्य

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 जुलाई 2025। नक्सल प्रभावित और पिछड़े माने जाने वाले गढ़चिरौली जिले में अब बदलाव की बयार बह रही है। “हर घर नौकरी, जीवन भर रोशनी” नामक इस पहल के जरिए नीतू जोशी और उनकी संस्था मियाम चैरिटेबल ट्रस्ट, सुरजागढ़ इस्पात प्रा. लि. […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप