नीतू जोशी ने बदला गढ़चिरौली के आदिवासी युवाओं का भविष्य

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 15 जुलाई 2025। नक्सल प्रभावित और पिछड़े माने जाने वाले गढ़चिरौली जिले में अब बदलाव की बयार बह रही है। “हर घर नौकरी, जीवन भर रोशनी” नामक इस पहल के जरिए नीतू जोशी और उनकी संस्था मियाम चैरिटेबल ट्रस्ट, सुरजागढ़ इस्पात प्रा. लि. के साथ मिलकर सैकड़ों आदिवासी युवाओं की जिंदगी बदलने में जुटी हैं। वड्दलापेट (तालुका: अहेरी) के दूरदराज क्षेत्र में शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत युवाओं को सेना, पुलिस, सीआरपीएफ, वन विभाग जैसी नौकरियों के लिए निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण, शैक्षणिक कोचिंग, डिजिटल शिक्षा, पोषण, और आवागमन की सुविधा दी जा रही है।

नीतू जोशी कहती हैं कि एक सरकारी नौकरी सिर्फ एक युवा का नहीं, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य बदल सकती है। हमारा उद्देश्य हर आदिवासी घर तक यह अवसर पहुंचाना है। सुरजागढ़ इस्पात की आर्थिक सहायता और मियाम ट्रस्ट के सामाजिक संकल्प के चलते यह पहल गढ़चिरौली के युवाओं के लिए आशा की किरण बन गई है। यह महज एक योजना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर कदम है।

Leave a Reply

Next Post

18 जुलाई को रिलीज़ के लिए तैयार है फिल्म "आराध्य"

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 जुलाई 2025। अर्धनारीश्वर क्रिएशंस के बैनर तले बनी फीचर फिल्म “आराध्य” 18 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही है जिसके निर्माता प्रोफेसर अमरनाथ शर्मा (डैडी) व सह निर्माता तुषार शर्मा हैं। फिल्म के लेखक और निर्देशक हैं सुजीत गोस्वामी। फिल्म की पूरी […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज