ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, पूजा वस्त्राकर चोट के कारण बाहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 दिसंबर 2022। भारतीय महिला टीम 9 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम की 15 सदस्यों की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। वहीं स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी महिला पांच मैचों की मास्टरकार्ड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया है। हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कमान संभालेंगी जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। सीरीज के पहले दो मैच डॉ. डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में होंगे। जबकि बाकी तीन मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में होंगे।

चोट के कारण पूजा वस्त्राकर टीम से बाहर

भारतीय महिला टीम की हरफनमौला खिलाड़ी पूजा वस्त्राकर चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गई हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान जारी कर इसकी घोषणा की। मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, देविका वैद्य जैसी युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, देविका वैद्य, एस मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल

मास्टरकार्ड ऑस्ट्रेलिया टूर ऑफ इंडिया, 2022 के मैच

पहला टी20I मैच 9 दिसंबर शुक्रवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा 11 दिसंबर, रविवार को डीवाई पाटिल में, तीसरा 14 दिसंबर बुधवार सीसीआई में, चौथा टी20 17 दिसंबर शनिवार को सीसीआई में और पांचवां 20 दिसंबर मंगलवार को सीसीआई स्टेडियम में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी के दफ्तर में नोरा फतेही से पूछताछ जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 दिसंबर 2022। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही, दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचीं हैं। नोरा से पहले भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले